Spirituality-अपनी आध्यात्मिकता को जगाने के लिए सुबह उठ कर करें यह काम

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Spirituality-अगर आप आध्यात्मिकता की ओर बढ़ना चाहते हैं और समझ नहीं आ रहा है की खुद को जागृत करने के लिए आप को क्या क्या करना चाहिए तो आप को सुबह उठने के बाद कुछ ऐसी चीजें करनी चाहिए जो आप को खुद से जुड़ने में मदद करने वाली हैं। आध्यात्मिकता का अर्थ ही खुद को खुद से जोड़ना या खुद के बारे में और अधिक जानना होता है। यह भगवान की ओर बढ़ने का एक तरीका होता है। आइए जान लेते हैं सुबह उठने के बाद आप को ऐसी कौन कौन सी चीजें करनी चाहिए जिनसे आध्यात्मिकता जागती है।

- Advertisement -

मौन रहें : मौन रहने के लिए आप को पूरी तरह से शांत रहना होगा। इसके लिए आप सुबह उठने के 30 मिनट तक किसी से बात न करें और न ही कुछ पढ़ें या फिर चैट करें। इस समय आप को अपने घर वालों से भी बात नहीं करनी है और अपने शब्दों और मन को पूरी तरह से शांत कर लेना है।

Religion : लक्ष्मी जी की कृपा पाना चाहते हैं तो करें ये काम

- Advertisement -

योगिक तकनीक : योग करना भी बहुत अच्छा होता है। इससे आपका दिमाग भी शांत होगा और आप शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रहेंगे। आपको सुबह उठने के बाद 3 योगिक तकनीकों की प्रैक्टिस करनी होगी। यह तीन हैं : त्रातक, आसन और भस्त्रिका। त्रातक के लिए आपको एक मोमबत्ती की ओर आधे घंटे तक देखना होगा। इसके बाद आसान और प्राणायाम करें।

प्रकृति से जुड़े : सुबह सुबह उठ कर अगर आप किसी भी तरह से प्रकृति से जुड़ते हैं तो आप को जमीन से जुड़े रहने की सीख मिलती है। इससे आप के और प्रकृति के बीच का जो सुंदर रिश्ता है वह और अधिक मज़बूत बनता है। इससे आप के दुख और चिंता, परेशानी कम होने में मदद मिलेगी।

- Advertisement -

सकारात्मक बातें बोलें : अगर आप सुबह उठ कर खुद को कुछ सकारात्मक बातें बोलते हैं तो इन्हें मैनिफेस्ट करने में सफल हो जाते हैं जिस वजह से आप की इच्छाएं पूरी होने लगती हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link