बीजेपी से नाराजगी पर किरोणी लाल मीणा ने दी सफाई, CM भजनलाल पर भी दिया बयान- Kirodi Lal Meena

Kirodi Lal Meena: राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री किरोणी लाल मीणा के इस्तीफा के बाद कई तरह की बातें सियासी गलियारों में हो रही हैं। किरोणी लाल मीणा ने बीजेपी (BJP) और सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) से नाराजगी को लेकर भी सफाई दी है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Kirodi Lal Meena: राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री किरोणी लाल मीणा के इस्तीफा के बाद कई तरह की बातें सियासी गलियारों में हो रही हैं। किरोणी लाल मीणा ने बीजेपी (BJP) और सीएम भजनलाल शर्मा (Bhajan Lal Sharma) से नाराजगी को लेकर भी सफाई दी है।

- Advertisement -

गुरुवार को किरोणी लाल मीणा ने कृषि मंत्री और अन्य पदों से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद कहा जाने लगा कि किरोणी लाल मीणा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से नाराज हैं। मगर अब किरोणी लाल मीणा ने इसको लेकर सबकुछ साफ कर दिया है। इससे विरोधियों का मुंह चुप हो गया है।

राजस्थान के कद्दावर भाजपा नेता किरोड़ी लाल मीणा ने कहा, “मेरी ना तो मुख्यमंत्री से नाराजगी है, न ही संगठन से। जिस चुनाव क्षेत्र में मैंने 40 वर्ष काम किया, वहां के लोग इस बहकावे में आ गए कि पीएम मोदी आरक्षण खत्म करेंगे। इसलिए लोकसभा चुनाव में ऐसे नतीजे देखने को मिले।”

- Advertisement -

साथ ही उन्होंने कहा कि “मैंने चुनाव के दौरान घोषणा की थी कि अगर टोंक-सवाईमाधोपुर, धौलपुर, करौली, दौसा आदि सीटें हम हार गए तो मैं मंत्रिपद छोड़ दूंगा। इसलिए मैंने वचन को निभाने के लिए इस्तीफा दिया।”

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने किरोड़ी लाल के इस्तीफे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। नेता प्रतिपक्ष का कहना है, ‘भाजपा नेता का इस्तीफा इस सरकार की नाकामी है।”

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -