Rajasthan Rain News: फिर भारी बारिश की चेतावनी, इन इलाकों में दिख सकती है डूब की स्थिति

Rajasthan Rain News: राजस्थान के मौसम विभाग (Mausam Kendra Jaipur) ने एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट (Heavy Rainfall Alert) जारी किया गया है।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Rajasthan Rain News: राजस्थान के मौसम विभाग (Mausam Kendra Jaipur) ने एक बार फिर भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। राजस्थान के कई इलाकों में भारी बारिश का ऑरेंज और येलो अलर्ट (Heavy Rainfall Alert) जारी किया गया है।

- Advertisement -

सोमवार को मौसम विभाग (Mausam Kendra Jaipur) ने जानकारी दी है कि मध्य प्रदेश के ऊपर एक डीप डिप्रेशन बना दिख रहा है। इसके अगले 36 घंटे में ये उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ते हुए पूर्वी राजस्थान की तरफ आने की संभावना है। इस कारण अजमेर और उदयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी और कोटा संभाग के कुछ हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

इन शहरों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग केंद्र जयपुरी के अनुसार आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान में भारी बारिश की संभावना है। अगले तीन घंटों के लिए कोटा, झालावाड़, टोंक, बूंदी, जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़, जोधपुर, जैसलमेर, पाली, राजसमंद, उदयपुर, सिरोही जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है।

- Advertisement -

इन शहरों में येलो अलर्ट जारी

जयपुर शहर, बारां, दौसा, सीकर, करौली, सवाईमाधोपुर, नागौर, चूरू, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, बाड़मेर, जालौर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।। इसके अंतर्गत कुछ स्थानों पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।

इन इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति

राजस्थान के अधिकतर इलाकों में बुधवार की शाम से शुरू हुई बारिश रविवार देर रात तक जारी रही। इससे बूंदी और जोधपुर समेत कई जिलों में हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। इन इलाकों की कई डरावनी तस्वीरें भी सामने आई है। हालांकि, इसके लिए बचाव कार्य भी किया जा रहा है।

- Advertisement -

ये भी पढ़िए- Rajasthan Rain Alert: 3 जिलों में अत्यंत भारी बारिश, जानिए सीकर को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

16 अगस्त तक बारिश होने की संभावना

साथ ही IMD Jaipur ने भी कहा है कि राजस्थान में 16 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। अगस्त की ये बारिश लंबी देखने को मिल सकती है। इससे आम जनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण इलाकों में जल जमाव की समस्या दिख सकती है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
News in Image Share Link