Rajasthan Weather Update: 12 से 13 सितंबर तक का बारिश को लेकर अपडेट आया, यहां होगी बरसात

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सितंबर का मौसम भी बारिश के साथ शुरू हुआ है। कई इलाकों में तेज बारिश तो कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर की ओर से 12 से 13 सितंबर तक का वेदर अपडेट आया है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सितंबर का मौसम भी बारिश के साथ शुरू हुआ है। कई इलाकों में तेज बारिश तो कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश हुई है। मौसम विभाग केंद्र जयपुर की ओर से 12 से 13 सितंबर तक का वेदर अपडेट आया है।

- Advertisement -

मौसम विभाग केंद्र जयपुर (IMD Jaipur) की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, 9 सितंबर को भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के कई इलाकों में बारिश की संभावना है। इन इलाकों में तेज बारिश हो सकती है। बारिश के साथ-साथ मेघगर्जन व वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।

10-11 सितंबर को बारिश का अलर्ट (Rajasthan Rain Alert Till 13 September)

साथ ही मौसम विभाग केंद्र जयपुर की ओर से आगामी 10 और 11 सितंबर को लेकर भी अपडेट जारी किया गया है। बताया जा रहा है कि पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। कोटा और उदयपुर संभाग में तेज बारिश होने की संभावना दिख रही है।

- Advertisement -

बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का प्रभाव

साथ ही मौसम विभाग की ओर से ये भी बताया गया है कि बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन का प्रभाव पूर्वी राजस्थान में देखने को मिलेगा। पूर्वी राजस्थान में इस कारण बारिश की गतिविधियों में बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। इस कारण अधिक बरसात भी हो सकती है। अतिभारी बारिश के कारण जल जमाव की समस्या देखने को मिल सकती है।

26 साल बाद बीसलपुर बांध पानी से लबालब

हालांकि, भारी बारिश के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मगर दूसरी ओर खुशी बात ये है कि बीसलपुर बांध पानी से लबालब भर गया है। जानकार बता रहे हैं कि ऐसा 26 साल में पहली बार हुआ है। अच्छी बारिश के कारण सितंबर में बांध के गेट खोले गए हैं। इससे पहले हमेशा अगस्त माह में बांध के गेट खोले जाते थे।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -