Rajasthan Heatwave: राजस्थान की गर्मी में भगवान भी ‘बेहाल’, पिलाई जा रही छाछ-लस्सी, देखिए कैसे हुए हैं इंतजाम

Rajasthan Heatwave: एक तरफ राजस्थान की गर्मी ने इंसानों का जीना मुहाल कर रखा है तो वहीं, अब वहां पर मंदिरों में भगवान को भी गर्मी से बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अलवर के कई मंदिरों में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए डाइट से लेकर तमाम चीजों में बदलाव किए गए हैं। भीषण गर्मी में भक्तों ने भगवान की चिंता की और उन्हें गर्मी से बचाने के लिए तमाम प्रकार की जुगत करते दिख रहे हैं।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Rajasthan Heatwave: एक तरफ राजस्थान की गर्मी ने इंसानों का जीना मुहाल कर रखा है तो वहीं, अब वहां पर मंदिरों में भगवान को भी गर्मी से बचाने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। अलवर के कई मंदिरों में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए डाइट से लेकर तमाम चीजों में बदलाव किए गए हैं। भीषण गर्मी में भक्तों ने भगवान की चिंता की और उन्हें गर्मी से बचाने के लिए तमाम प्रकार की जुगत करते दिख रहे हैं।

- Advertisement -

अलवर का तापमान 47 डिग्री से पार जा चुका है। वहीं, राजस्थान के कई जिलों में तापमान 50 डिग्री से ऊपर पहुंच चुका है। मौसम विभाग की ओर से करीब बीस जिलों में लू का रेड अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में इंसान क्या अब भगवान को भी गर्मी से बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

भगवान के लिए लगाए गए एसी और कूलर

भगवान को गर्मी ना लगे इसके लिए देखिए क्या कुछ नहीं किया जा रहा है। अलवर के त्रिपोलिया महादेव मंदिर, वेंकटेश्वर बालाजी मंदिर, जगन्नाथ मंदिर और लक्ष्मी नारायण मंदिर में कूलर व एसी लगाए गए हैं। इतना ही नहीं भगवान के साथ ही मंदिरों में आने वाले भक्तों के लिए भी कूलर की व्यवस्था की गई है। ताकि भक्तों को भी गर्मी में राहत मिले।

- Advertisement -

भगवान के लिए बनाई गई गर्मी वाली डाइट

अलवर के मंदिरों में भगवान को गर्मी से बचाने के लिए डाइट में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। अब भगवान को सुबह के समय राबड़ी और छाछ का भोग लगता है। साथ ही रात के समय दूध के भोग में ठंडाई और सोंप मिलाई जाती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link