राजस्थान के अनोखे परिवार की कहानी, 12 लाख राशन पर खर्च, 50 किलो आटे की बनती है रोटी- Rajasthan Ki Sabse Badi Family

Rajasthan Ki Sabse Badi Family: राजस्थान की सबसे बड़ी फैमिली बागड़ी माली परिवार की कहानी (Rajasthan Bagdi Mali family) वायरल है। बागड़ी परिवार हर माह करीब 12 लाख रुपए का राशन खाता है। जानिए Rajasthan Bagdi Mali family की दिलचस्प बातें।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Rajasthan Ki Sabse Badi Family: राजस्थान की सबसे बड़ी फैमिली को लेकर खूब चर्चा हो रही है। ये लोग कई पीढ़ियों से ज्वाइंट फैमिलीज का चलन बरकार रखे हुए हैं और एक ही छत के नीचे 6 पीढ़ियां रह रही हैं। आइए आज हम राजस्थान की सबसे बड़ी फैमिली की कहानी (Rajasthan’s Big Family) जानते हैं।

- Advertisement -

बागड़ी माली परिवार की कहानी (Rajasthan Bagdi Mali family)

india largest family pics

बागड़ी माली परिवार अजमेर से 36 किलोमीटर दूर नसीराबाद के पास रामसर गांव में रहता है। ये परिवार बहुत बड़ा है, इसलिए घर की रसोई भी बेहद बड़ी है। समझ लें कि इस परिवार में करीब 185 लोग एक साथ रह रहे हैं। सबका खाना एक साथ ही बनता है।

- Advertisement -

50 किलो आटे की रोटी बनती है

एनडीटीवी की खबर के मुताबिक, इस परिवार में सुबह और शाम को एक साथ 13 चूल्हे खाना बनाने के लिए जलते हैं। हर दिन के राशन की बात करें तो करीब 15 किलो सब्जी और 50 किलो से ज्यादा आटा के रोटी बनती है। घर की महिलाएं मिलकर खाना बनाने का काम करती हैं।

ये पढ़िए- तस्वीर में देखिए सीकर रेलवे स्टेशन का इतिहास, कब चली थी पहली ट्रेन- Sikar Railway Station

- Advertisement -

12 लाख रुपए हर माह राशन पर खर्च

परिवार की ओर से मीडिया को ये भी बताया गया है कि परिवार हर महीने राशन पर करीब 12 लाख रुपये खर्च करता है। इस परिवार में छह पीढ़ियां एक साथ रहती हैं। बागड़ी माली परिवार की जनसंख्या इस प्रकार है- 65 पुरुष, 60 महिलाएं और 60 बच्चे।

राजनीति में भी है ये परिवार

राजस्थान के पंचायत चुनाव में भी इस परिवार का जलवा है। बताया जाता है कि 2016 में, एक बहू गांव की सरपंच बनी। उसने तब से सड़कों और नालियों की हालत सुधारने और बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए काम करना शुरू किया है। ये राजनीति में आगे की ओर भी जाना चाहती हैं।

- Advertisement -

बागड़ी माली परिवार की समस्याएं

अब ऐसा नहीं है कि इतने लोग एक साथ रहेंगे तो दिक्कतें नहीं होंगी। इस पर परिवार के सदस्य बिरदीचंद ने मीडिया को बताया कि उनके पिता ने हमेशा परिवारिक एकता की शिक्षा दी और वे आज भी उनके दिखाए रास्ते पर चल रहे हैं। अगर किसी तरह का विवाद होता है तो सभी बड़े-बुजुर्ग एक साथ बैठकर उसका समाधान करते हैं।

Read This- जानिए सीकर का राजनीतिक इतिहास, देखिए कब कौन जीता सीकर लोकसभा चुनाव

- Advertisement -

बॉलीवुड स्टार भी मिलने पहुंचे

इस परिवार के चर्चे पूरे भारत भर में हैं। पिछले माह बॉलीवुड एक्टर विकी कौशल और एक्ट्रेस सारा अली खान अजमेर आए थे। अजेमर आने के बाद विकी कौशल और सारा दोनों मिलकर बागड़ी माली फैमिली से मिलने भी पहुंचे। उसके बाद उनकी फोटो भी वायरल हुई थी।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link