Rajasthan Police: राजस्थान के गौरव हैं ये 4 पुलिसवाले, दुनिया भर में चर्चा, जानकर आपको भी होगा गर्व

Rajasthan Police: राजस्थान के चार पुलिस ने विश्व स्तर पर नाम रौशन किया है। राजस्थान के इन 4 पुलिस अधिकारियों का चयन संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (United Nations Police) के लिए किया गया है। राजस्थान पुलिस से चयनित अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं- सुशीला यादव (अति. पुलिस अधीक्षक), दीपक जोशी (उप पुलिस अधीक्षक), आरती सिंह (उप निरीक्षक) और रत्नदीप (सहायक उप निरीक्षक)।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Rajasthan Police: राजस्थान के चार पुलिस ने विश्व स्तर पर नाम रौशन किया है। इनकी चर्चा देश-दुनिया में हो रही है। राजस्थान के इन 4 पुलिस अधिकारियों का चयन संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (United Nations Police) के लिए किया गया है। इसके लिए और भी कई पुलिस वालों ने परीक्षा दिया था लेकिन सिर्फ ये चार पुलिसवालों ने कारनामा कर दिखाया है।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस साल 2024-26 के लिए राजस्थान के चार पुलिस अधिकारियों का चयन संयुक्त राष्ट्र मिशन के लिए हुआ है। राजस्थान पुलिस से चयनित अधिकारियों के नाम इस प्रकार हैं- सुशीला यादव (अति. पुलिस अधीक्षक), दीपक जोशी (उप पुलिस अधीक्षक), आरती सिंह (उप निरीक्षक) और रत्नदीप (सहायक उप निरीक्षक)।

यूनाईटेड नेशन पुलिस के लिए आवेदन

जान लें, इसके लिए सबसे पहले इस प्रतिष्ठित परीक्षा में भारत के विभिन्न पुलिस संगठनों, अर्धसैनिक बलों एवं राज्य पुलिस के अधिकारी हिस्सा लेते हैं। फिर परीक्षा में आए मार्क्स के आधार पर चयन होता है। संयुक्त राष्ट्र पुलिस सेवा परीक्षा में राज्य से 9 अधिकारियों ने आवेदन किए थे।

- Advertisement -

Rajasthan News: राजस्थान पुलिस खोज रही है ये लापता तोता, लाने वाले को मिलेगा 10 हजार इनाम

संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन (United Nations Police)

इसके लिए चयन होने के बाद ये अधिकारी संयुक्त राष्ट्र संघ में शामिल किसी भी देश में शांति व्यवस्था स्थापित करने की जिम्मेदारी संभालेंगे। बता दें कि संयुक्त राष्ट्र संघ की ओर से हर दो साल के भीतर विश्व में शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिए कई राज्यों से पुलिस अधिकारियों का चयन किया जाता है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link