Rajasthan School Closed: भीषण गर्मी की मार से इस जिले में स्कूल बंद, जानिए अन्य जिलों के भी हाल

Rajasthan School Closed Due to Extreme Heat: राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। कई जिलों में लू को लेकर अलर्ट (Rajasthan Heat wave) जारी किए गए हैं। वहीं, आज एक जिले में स्कूल बंद की घोषणा कर दी गई है। राजस्थान में बढ़ते तापमान (Rajasthan Weather Update) को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से ये फैसला लिया गया है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
2 Min Read

Rajasthan School Closed Due to Extreme Heat: राजस्थान इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। कई जिलों में लू को लेकर अलर्ट (Rajasthan Heat wave) जारी किए गए हैं। वहीं, आज एक जिले में स्कूल बंद की घोषणा कर दी गई है। राजस्थान में बढ़ते तापमान (Rajasthan Weather Update) को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से ये फैसला लिया गया है। वहीं, राजस्थान के एक जिले में समय परिवर्तन किया गया है। बता दें, राजस्थान के मौसम विभाग ने दो-तीन दिनों के लिए लू अलर्ट की संभावना जताई है। क्योंकि राज्य में लगातार तापमान बढ़ रहा है। इस कारण बच्चों को लू लगने की संभावना है। इसलिए प्रशासन ने स्कूल बंद की घोषणा की है।

- Advertisement -

राजस्थान में गर्मी के कारण स्कूल बंद (Rajasthan School Closed Due to Extreme Heat)

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजस्थान के धौलपुर जिले में स्कूल बंद करने की घोषणा की गई है। धौलपुर के स्कूलों को दो दिन, 8 और 9 मई को बंद रखने का फैसला लिया गया है। धौलपुर में अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि, मौसम विभाग ने इसकी जानकारी पहले दी थी। साथ ही लू चलने की आशंका भी जताई है। ऐसे में धौलपुर जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने कक्षा 1 से 8 तक की छुट्टी घोषित कर दी है। उम्मीद है कि तापमान अगर बढ़ेगा तो आगे भी ये फैसला जारी रहे।

बीकानेर के स्कूल में समय परिवर्तन (Bikaner School Time Change Due To Extreme Heat)

- Advertisement -

ये भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: इन 4 जिलों में लू/हीटवेव का Alert! 45 डिग्री तक पहुंचने वाला है तापमान

धौलपुर के अलावा बिकानेर में भी तापमान बढ़ रहा है। इस कारण यहां के प्रशासन ने 8वीं तक की कक्षाओं के समय में परिवर्तन करने का फैसला लिया है। बता दें, राजस्थान के अन्य जिलों में भी इसको लेकर बैठक जारी है। मौसम को देखते हुए आगे फैसला लिया जा सकता है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
राजस्थान की सभी खबरें अब आपको मिलेगी 89.6 एफएम सीकर की वेबसाइट https://fmsikar.in/ पर। जुड़े रहिए हमारे साथ और पाइए राजस्थान की पल-पल अपडेट और सटीक खबरें।
News in Image Share Link