Rajasthan Water And Electricity Helpline: राजस्थान में भीषण गर्मी के बीच बिजली की कटौती और पानी की समस्या (Rajasthan Water And Electricity Problems) से जनता परेशान है। जनता की परेशानी को देखते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पानी और बिजली की आपूर्ति को लेकर बड़े निर्देश दिए हैं। सीएम ने साफ तौर पर कहा है कि राज्य में बिजली और पानी की आपूर्ति हर संभव की जाए। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर (Rajasthan Water And Electricity Helpline) भी जारी किए हैं।
मांग के अनुसार आपूर्ति करना अनिवार्य
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि आमजन को बिजली कटौती और पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़े, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाएं। साथ ही मुख्यमंत्री ने पीएचईडी मंत्री और ऊर्जा मंत्री को पानी-बिजली की बढ़ी हुई मांग को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्य सचिव को भी गर्मी के मौसम में बिजली की समस्याओं के निराकरण के लिए सतत निगरानी और विभागों के मध्य समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। इस तरह से सीएम जनता की परेशानी को दूर करने का प्रयास करते दिख रहे हैं।
जल समस्या के लिए इस नंबर करें कॉल
राजस्थान में पानी की समस्या लंबे समय से चल रही है। पीएचईडी ने गर्मी के दौरान पेयजल संबंधी सभी समस्याओं के समाधान के लिए राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम बनाया है। जहां से राज्य भर की पानी की समस्या को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। आप इस नंबर पर कॉल करें- 0141-2222585 । यहां पर कॉल करके पानी की समस्या के बारे में शिकायत कर सकते हैं।
इसी प्रकार, बिजली आपूर्ति सम्बन्धी समस्याओं की शिकायत विभिन्न डिस्कॉम्स की ओर से संचालित किए जा रहे हेल्पलाइन नम्बरों या बिजली मित्र एप पर करें। इस तरह से मिल रही शिकायत के आधार पर काम किया जा रहा है।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





