Accident In Sikar: फिर सीकर में दर्दनाक हादसा, कार के ऊपर चढ़ा ट्रक, 4 की मौत

Accident In Sikar: सीकर जिला में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। कार और ट्रेलर (ट्रक) की टक्कर होने की खबर आ रही है जिसमें 4 लोगों के मरने की खबर है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Accident In Sikar: सीकर जिला में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हुआ है। कार और ट्रेलर (ट्रक) की टक्कर होने की खबर आ रही है जिसमें 4 लोगों के मरने की खबर है।

- Advertisement -

बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक, सीकर जिले के रींगस कस्बे के नजदीक नेशनल हाईवे 52 पर मनवार होटल के पास सुबह ये हादसा हुआ है। ये हादसा बेहद दर्दनाक बताया जा रहा है। कार को देखकर हादसे का अंदाजा लगाया जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये सड़क हादसा इतना भयंकर था कि ट्रेलर कार के ऊपर चढ़ गई और कार में सवार चार लोगों की मौत हो गई। इसके बाद घटनास्थल पर काफी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों व पुलिस की मदद से घायलों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां उनको मृत घोषित कर दिया।

- Advertisement -

जानिए, सीकर के रींगस में कैसे हुआ हादसा?

इस भयंकर दुर्घटना का कारण भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि कार और ट्रेलर जयपुर से सीकर की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान रींगस के नजदीक मनवार होटल के पास कार आगे थी और ट्रेलर पीछे। तभी कुछ जानवर अचानक कार के सामने आए। इस कारण कार के चालक ने अचानक ब्रेक लगाया और पीछे से आ रही ट्रेलर कार से टकरा के उसके ऊपर चढ़ गई। एनएच पर अज्ञात जानवर के कारण ये हादसा हुआ है। इसमें कार भी बुरी तरह से टूट चुकी है।

पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा

इस मामले को लेकर पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शव को लेकर गांव चले गए हैं। इस घटना ने इनके परिवार को पूरी तरह से तोड़ दिया है।

- Advertisement -

ये पढ़िए- Khatu Shyam Bus Accident: खाटू श्याम के भक्तों से भरी बस पलटी, क्रेन से निकाले जा रहे शव

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -