Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून जाते ही रिकॉर्ड तोड़ गर्मी, सितंबर में मई-जून जैसी गर्मी

Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद गर्मी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है, जैसलमेर में तापमान 43 डिग्री के करीब पहुंचा.

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan Weather Update: राजस्थान से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में एक बार फिर तेज गर्मी का दौर शुरू हो गया है। तेज धूप और बढ़ते तापमान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। राज्य के कई जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। सितंबर के आखिरी दिनों में भी लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -

पश्चिमी राजस्थान में गर्मी का कहर

प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गर्मी का असर सबसे ज्यादा देखने को मिल रहा है। गर्म हवाओं के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। बीते 24 घंटों में जैसलमेर सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बाड़मेर, जोधपुर और बीकानेर में पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। पिलानी और चूरू में भी तेज गर्मी का दौर जारी है। राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

कम बारिश से बढ़ी तपिश?

मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, इस साल राजस्थान में मानसून के दौरान सामान्य से करीब 22 प्रतिशत कम बारिश दर्ज हुई है। कम बारिश का असर अब प्रदेश के कई हिस्सों में साफ नजर आ रहा है और कुछ इलाकों में सूखे जैसे हालात बन गए हैं। आसमान साफ रहने और नमी कम होने से सूर्य की किरणें सीधे जमीन पर पड़ रही हैं, जिससे तापमान सामान्य से 6 से 7 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।

गर्मी से पर्यटकों की बढ़ी परेशानी

जैसलमेर में बढ़ी गर्मी से पर्यटकों की परेशानी बढ़ गई है। तेज धूप के चलते सैलानी होटलों से बाहर निकलने से बच रहे हैं, जिसका असर डेजर्ट सफारी कारोबार पर भी पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है और तापमान बढ़ा हुआ रह सकता है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *