सीकर सांसद ने ऐसा क्या किया पूरे देश में हो रही चर्चा, वायरल हुईं तस्वीरें- Sikar MP Amraram

Sikar MP Amraram: आज 18वीं लोकसभा सत्र का पहला दिन है। इसी बीच सीकर सांसद अमराराम (Sikar MP Amraram Viral Photos) ने किसानों के हित में नया कदम उठाया। किसान विरोधी सरकार को जवाब देने के लिए सीकर के सांसद ट्रैक्टर (Sikar MP Amraram Tractor Photo) पर बैठकर संसद पहुंचे हैं।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Sikar MP Amraram: आज 18वीं लोकसभा सत्र का पहला दिन (Parliament Session 2024) था। आज की संसदीय कार्रवाही चयनित सांसदों को शपथ दिलाने के साथ शुरू हुई। इसी बीच सीकर सांसद अमराराम (Sikar MP Amraram Viral Photos) ने कुछ ऐसा कर दिया कि पूरे देश भर में उनकी चर्चा की जा रही है।

- Advertisement -

सोमवार को सांसद अमराराम ट्रैक्टर से पहुंचे। उनका ट्रैक्टर से संसद जाने का ये तरीका सबको पसंद आ रहा है। मगर अमराराम ट्रैक्टर से संसद क्यों गए, इसको लेकर उन्होंने खुद मीडिया को जानकारी दी है।

सांसद अमराराम ट्रैक्टर से क्यों गए संसद?

Sikar MP Amraram Tractor Photo Parliament

- Advertisement -

सीकर के सांसद अमराराम ने बताया है कि मोदी सरकार ने 13 महीने तक राजधानी में जिस ट्रैक्टर और किसान को नहीं घुसने दिया था। बस उसी जवाब में अमराराम ने आज संसद के पहले दिन ट्रैक्टर से संसद जाने का फैसला किया। इस तरह से अमराराम ने किसानों के समर्थन में पहले दिन ही अपना जलवा दिखा दिया।

ये पढ़िए- History Of Sikar Lok Sabha Election: जानिए सीकर का राजनीतिक इतिहास, देखिए कब कौन जीता सीकर लोकसभा चुनाव

- Advertisement -

अमराराम ने बीजेपी को सांसद को हराया

बता दें, इस बार लोकसभा चुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार सुमेधानंद सरस्वती को हराया। सुमेधानंद के विजय रथ को लेकर सीकर की कमान अमराराम ने संभाली है। सीकर की जनता ने अमराराम को कमान दे दी है लेकिन देखना है कि इससे सीकरवासियों को क्या फायदा होता है।

राजस्थान के 25 सांसद ले रहे शपथ

जान लें, इस बार राजस्थान के 25 सांसद शपथ ले रहे हैं। इसमें 14 बीजेपी के और 11 इंडिया गठबधंन (कांग्रेस के 8, आरएलपी के 1, सीपीएम के 1 और बीएपी के 1) के सांसद हैं। इस बार लोकसभा चुनाव में राज्य में बीजेपी सीटें घटी हैं।

- Advertisement -

ये पढ़िए- Full List of MPs in India 2024: देश के पूरे 543 सांसदों की सूची, एक क्लिक में डाउनलोड करें Full List of MPs

सपा के सांसद संविधान लेकर गए संसद

आज पहले दिन समाजवादी पार्टी के सभी सांसद संसद में संविधान लेकर के पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी, अखिलेश यादव, डिंपल यादव समेत पूरा विपक्ष संविधान को हाथ में लिए रहा। साथ ही एनडीए सरकार को नीट आदि को लेकर भी घेरा भी। शिक्षामंत्री धर्मेंद प्रधान जब शपथ के लिए गए तो विपक्ष एक साथ नीट, नीट… चिल्लाना शुरू कर दिया।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link