History Of Sikar Lok Sabha Election: सीकर लोकसभा चुनाव का इतिहास (Sikar Lok Sabha Election History) आपको पता है क्या? सीकर जिला का राजनीतिक इतिहास को गौर से जानते हैं। राजस्थान में सीकर लोकसभा सीट हाई प्रोफाइल सीट है। यहां पर अलग-अलग पार्टियों का दबदबा रहा है। इस साल के लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर भी यहां बहुत चर्चाएं हैं। बीजेपी लगातार दो बार से यहां से जीत रही है तो वहीं, कांग्रेस जीतने के लिए अलग-अलग चेहरे लेकर आती है। आज सीकर लोकसभा का इतिहास समझते हैं।
सीकर में 1952 में लोकसभा चुनाव हुआ था (First Lok Sabha Election In Sikar )
सीकर, राजस्थान का एक मुख्य शहर है। और राजस्थान के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में से एक है। यह शहर शेखावाटी के नाम से जाना जाता है। इसके आठ विधानसभा क्षेत्र हैं। सीकर में पहली बार साल 1952 में लोकसभा चुनाव हुआ था। 1951-52 के चुनाव में नंदलाल (रामराज्य पार्टी) ने 4185 वोटों से कांग्रेस के कमल नयन को हराया था।
यह भी जरूर पढ़ें...
ये रह चुके हैं सीकर जिला के सांसद (List Of All MPs From Sikar Constituency)
1957- रामेश्वरलाल टांटियां (कांग्रेस) ने 9663 वोटों से निर्दलीय सागरमल को हराया था।
1962- रामेश्वरलाल टांटियां ने 33107 वोटों से जनसंघ के सागरमल को हराया था।
1967- गोपाल साबू (जनसंघ) ने 20108 वोटों से कांग्रेस के रामेश्वरलाल टांटियां को हराया था।
1971- श्रीकृष्ण मोदी (कांग्रेस) ने 133939 वोटों से सुरेंद्र कुमार (बीजेएस) को हराया था।
1977- जगदीश प्रसाद (जनता पार्टी) ने 157193 वोटों से श्रीकिशन मोदी (कांग्रेस) को हराया था।
1980- कुंभाराम आर्य (जनता पार्टी-एस) ने 34132 वोटों से श्रीकिशन मोदी (कांग्रेस) को हराया था।
1989- चौ. देवीलाल (जनता दल) ने कांग्रेस के बलराम जाखड़ को 46756 वोटों से हराया था।
1998- सुभाष महरिया (भाजपा) ने कांग्रेस के प्रत्याशी हरिसिंह को 41322 वोटों से हराया था।
1999- कांग्रेस के बलराम जाखड़ को 28173 वोटों से हराया।
सीकर में मोदी लहर का असर (Modi Magic In Sikar)
सीकर में मोदी लहर का असर दिखा। 2014 के लोकसभा चुनाव में सीकर संसदीय सीट पर 60.2 फीसदी मतदान हुआ था, जिसमें बीजेपी को 46.9 फीसदी, कांग्रेस को 24.4 फीसदी वोट मिले थे। लोकसभा चुनाव 2014 में यहां 1769882 मतदाता दर्ज थे। उस दौरान BJP के प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती ने कुल 499428 वोट हासिल कर विजयी हुए थे। दूसरे स्थान पर थे कांग्रेस उम्मीदवार प्रताप सिंह जाट, जिन्हें 260232 मतदाताओं का समर्थन मिला था।
पिछले लोकसभा चुनाव 2019 की बात करें तो लोकसभा चुनाव में सीकर लोकसभा सीट पर कुल 2041612 मतदाता थे। बीजेपी की प्रत्याशी सुमेधानंद सरस्वती को 772104 वोट देकर जिताया था। वहीं, कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष महारिया को 474948 वोट मिले थे।
लोकसभा चुनाव 2024 में सीकर की चुनावी लड़ाई
सीकर लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर इंडिया गठबंधन और भाजपा दोनों ही प्रत्याशी आमने सामने हैं। यहां भाजपा के स्वामी सुमेधानंद सरस्वती और इंडिया गठबंधन के अमराराम (CPI (M)) के बीच चुनावी लड़ाई है। दोनों उम्मीदवार का पलड़ा भारी दिख रहा है। एक तरफ दो बार के विजयी सांसद सुमेधानंद हैं तो वहीं दूसरी ओर हैं अमरराम।
सीकर जिला की आबादी (Population Of Sikar)
साल 2011 की जनगणना के अनुसार यहां की जनखंख्या 26,90,773 है। 78.43 प्रतिशत हिस्सा ग्रामीण और 21.57 प्रतिशत शहरी आबादी है। कुल आबादी का 15.26 फीसदी अनुसूचित जाति और 3.37 फीसदी अनुसूचित जनजाति हैं। यहां की कुल आबादी का 82 फीसदी हिंदू और 12 फीसदी मुस्लिम हैं। कहा जाता है कि सीकर जाट बहुल क्षेत्र है।
लोकसभा चुनाव 2024 की बड़ी खबरें और लोकसभा चुनाव रिजल्ट 2024 की जानकारी आप एक ही जगह पर पढ़ें। सीकर एफएम के Lok Sabha Election 2024 (चुनाव की खबरों के लिए यहां क्लिक करें) पर लगातार खास रिपोर्ट ला रहा है।