Sikar Weather Update: सीकर में बारिश नहीं थमने वाली, जानिए आगामी चार दिनों के मौसम का हाल, यहां हुई है सबसे अधिक बरसात

Sikar Weather Update: सीकर, जयपुर सहित राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। सीकर में बारिश के कारण जल जमाव व सड़क जाम की समस्या दिखने लगी है। वहीं, सीकर में अभी बारिश को लेकर बड़ा अपडेट (Sikar Rain Update) आया है।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Sikar Weather Update: सीकर, जयपुर सहित राजस्थान के कई इलाकों में पिछले 24 घंटों से लगातार बारिश हो रही है। सीकर में बारिश के कारण जल जमाव व सड़क जाम की समस्या दिखने लगी है। वहीं, सीकर में अभी बारिश को लेकर बड़ा अपडेट (Sikar Rain Update) आया है।

- Advertisement -

बुधवार को मौसम ने पलटी मारी और जयपुर, सीकर में जमकर बरसात देखने को मिली। सीकर में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। अब मौसम विभाग केंद्र जयपुर ने सीकर में भारी बारिश को लेकर फिर से चेतावनी जारी की है। अभी सीकर में और बारिश होने की संभावना है।

सीकर सहित इन 5 जिलों में भारी बारिश

मौसम विभाग केंद्र जयपुर की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार गुरुवार से आगामी चार दिनों तक प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। इन 5 जिलों में सीकर, अलवर, भरतपुर, धौलपुर और झुंझुनूं शामिल है।

- Advertisement -

राजस्थान में कहां हुई कितनी बारिश

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक बारिश डूंगरपुर के धंबोला इलाके में 132 मिलीमीटर यानी 5 इंच और डूंगरपुर के सागवाड़ा में 4 इंच तक बारिश दर्ज की गई। साथ ही अलवर में 32 मिलीमीटर और गंगानगर में 17 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। राजधानी जयपुर में 3.1 इंच बारिश रिकॉर्ड की गई है। करौली में 12 मिमी और संगरिया में 0.5 मिमी बारिश हुई है। हालांकि, अभी 24 घंटों में और भी बारिश होने की संभावना है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
TAGGED:
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -