Holi Festival 2024- इस साल होली मनेगी इन 4 शुभ योगों से

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
2 Min Read

Holi Festival 2024-इस साल होली का त्यौहार आने ही वाला है और हर कोई इस त्यौहार के लिए काफी उत्साहित होता है क्योंकि यह रंगों का उत्सव होता है जिसे हर कोई काफी एंजॉय करता है। यह त्यौहार फाल्गुन महीने में पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल होली का त्यौहार 24 मार्च को मनाया जायेगा और दुल्हंडी या रंगों वाली होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। इसके साथ ही साल का पहला चंद्र ग्रहण भी 25 मार्च को हो रहा है लेकिन यह चंद्र ग्रहण भारत में देखने को नहीं मिलेगा। होली से 8 दिन पहले होलाष्टक शुरू हो जाता है जो शुक्ल पक्ष की अष्टमी को शुरू होता है। आइए जान लेते हैं इस साल होलिका दहन का मुहूर्त और कुछ जरूरी बातें।

- Advertisement -

होलिका दहन का मुहूर्त

होली यानी फाल्गुन में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 24 मार्च को सुबह 9 बज कर 53 मिनिट पर शुरू हो जाएगी और 25 मार्च को दोपहर 12 बज कर 30 मिनट तक रहेगी। ऐसे में यह तिथि 25 मार्च को ही मान्य रहेगी। 24 मार्च को ही होलिका दहन है। सुबह 9 बज 56 मिनिट से लेकर रात 11 बज कर 14 मिनट तक भद्रा रहेगी। होलिका दहन का मुहूर्त भद्रा के बाद ही होता है। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 11 बज कर 14 मिनट से रात में 12 बज कर 14 मिनट तक रहेगा।

Fulera Dooj- फुलेरा दूज 2024 : जानें तिथि और मुहूर्त

- Advertisement -

होली के दिन बनेंगे यह शुभ योग

होली के दिन ही कुछ अन्य शुभ योग भी बनने वाले हैं जिनके बारे में आप को जान लेना चाहिए। होली के दिन स्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, गणय योग, बुद्धादित्य योग भी बन रहे हैं। इसलिए ही यह दिन इस बार काफी ज्यादा शुभ माना जा रहा है। इस दिन आप के घर में सुख समृद्धि और शांति का वास होगा। साथ ही आपके घर की नकारात्मकता दूर जायेगी और सकारात्मकता का संचार होना शुरू होगा।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link