Fulera Dooj- फुलेरा दूज 2024 : जानें तिथि और मुहूर्त

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read
Fulera Dooj

Fulera Dooj-फुलेरा दूज उत्तर भारत में मनाया जाने वाला एक पवित्र त्यौहार है। यह त्यौहार भगवान कृष्ण जी को समर्पित है। इस दिन श्री कृष्ण के भक्त मंदिर में उनका आशीर्वाद लेने जाते हैं। यह त्यौहार फाल्गुन महीने में शुक्ल पक्ष में द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। इस साल यह त्योहार 12 मार्च 2024 यानी आज के दिन मनाया जा रहा है। आइए जानते हैं इस त्यौहार के मुहूर्त और तिथि के बारे में और साथ ही इसके महत्त्व को भी समझते हैं।

- Advertisement -

Holika dahan 2024: होली का डांडा कब रोपना है, पंडित जी से जानिये होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

फुलेरा दूज का मुहूर्त

- Advertisement -

यह त्यौहार 11 मार्च 2024 को सुबह 10 बज कर 44 मिनट पर शुरू हो गया और अगले दिन यानी 12 मार्च 2024 को 7 बज कर 13 मिनट तक इसका मुहूर्त रहेगा। यह त्यौहार श्री कृष्ण को समर्पित है। फुलेरा का अर्थ फूल होता है और दूज का मतलब द्वितीय तिथि होता है।

Fulera Dooj महत्त्व

- Advertisement -

ऐसा माना जाता है की इस दिन श्री कृष्ण अपने भक्तों के साथ फूलों के साथ खेलते हैं और होली के त्योहार में भी भाग लेते हैं। यह दिन भक्तों के जीवन में खुशी और सुख समृद्धि लेकर आता है। शास्त्रों के अनुसार श्री कृष्ण को नटखट और छलिया जैसे व्यक्तित्व वाला माना जाता है जो भक्तों के साथ होली जैसे रंगों का त्यौहार खेलने जरूर आते हैं। ऐसा माना जाता है की इस दिन श्री कृष्ण और राधा और अन्य गोपियां एक दूसरे के साथ मिलते हैं और फूलों और रंगों से होली खेलते हैं। इसी दिन यह फूल और प्यार को एक दूसरे के प्रति व्यक्त करते हैं। इसलिए ही इस त्यौहार को फुलेरा दूज का नाम दिया गया है। मथुरा और वृंदावन के सभी मंदिरों में इस दिन काफी ज्यादा जोश से यह त्यौहार मनाया जाता है। जो लोग इस दिन श्री कृष्ण की सच्चे भाव से पूजा करते हैं वह खुशियां, संपत्ति, प्रेम और सुख समृद्धि से परिपूर्ण रहते हैं। इस दिन खुद को अपने घर को साफ सुथरा जरूर रखें।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link