Hanuman Jaap – अगर आप हनुमान जी के अलग अलग नामों का जाप करते हैं तो क्या होगा?

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Hanuman Jaap-हनुमान जी की पूजा भारत के अधिकतर घरों में की जाती है। इन्हें बल के देवता कहा जाता है और इस कारण ही इनका दूसरा नाम बजरंग बली भी है। इनकी पूजा करने के लिए दो दिन समर्पित हैं और वह हैं शनिवार और मंगलवार। अगर आप हनुमान जी का पाठ पूरी सच्ची श्रद्धा और मन से करते हैं तो आप पर उनकी असीम कृपा बरसती है। हनुमान जी आप की मनो कामना पूर्ण करने में भी मदद कर सकते हैं। अगर आप हनुमान जी के अलग अलग नामों का जाप करते हैं तो इससे आप के जीवन के अधिकतर कष्टों का निवारण हो सकता है। आइए जान लेते हैं हनुमान जी के अलग अलग नामों का जाप करने से क्या क्या लाभ मिल सकते हैं।
अंजनी सूत : हनुमान जी अन्जनी मां के पुत्र थे और इसलिए इनको अंजनी सूत के नाम से भी जाना जाता है। अगर आप इनके इस नाम का जाप करते हैं तो बड़ी से बड़ी मुसीबत को टाल सकते हैं।

- Advertisement -

Hanuman Ji : हनुमान जी की ये 8 सिद्धियां, हर क्षेत्र में दिला सकती हैं सफलता

वायुपुत्र : हनुमान जी के पिता पवन देव को वायु का देवता कहा गया है और इसलिए इन्हें वायुपुत्र कहा जाता है। अगर आप इनके इस नाम का जाप करते हैं तो आप के जीवन में पॉजिटिव ऊर्जा आने लगती है।

- Advertisement -

महाबली : इनके पास बहुत अधिक बल होने के कारण इनका एक नाम महाबली भी है। अगर आप इनके इस नाम का जाप करते हैं तो आप को जीवन में भय से छुटकारा मिल सकता है।

रामेष्ठ : श्री राम के प्रिय भक्त होने के कारण और उनसे जुड़े रहने के कारण इनका एक नाम रामेष्ठ भी है। अगर आप इनके इस नाम का जाप करते हैं तो समस्त दुखों का निवारण हो सकता है।

- Advertisement -

उदाधिक्रमण : जब हनुमान जी मां सीता की खोज के लिए लंका जा रहे थे तो इन्होंने समुद्र को लांघा था। इस घटना का प्रतीक भी इन्हें माना जाता है। अगर आप इनके इस नाम का जाप करते हैं तो भगवान हनुमान जी की असीम कृपा आप पर बनी रहेगी।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link