Braj Ki Holi-होली रंगों का उत्सव है और देश भर में होली अलग अलग ढंग से खेली जाती है। होली के दौरान सब लोगों में एक अलग ही जोश आ जाता है। अगर होली की बात करें तो पूरे देश और दुनिया में ब्रज, मथुरा, वृंदावन की होली के चर्चे रहते हैं। हर कोई यहां आ कर जीवन में एक बार तो होली जरूर खेलना चाहता है। बृज की होली 10 दिन तक चलती है और मुख्य पर्व से 10 दिन पहले शुरू हो जाती है। यह जगह श्री कृष्ण का निवास स्थान मानी जाती थी इसलिए यहां पर आ कर लोग श्री कृष्ण और राधा रानी के साथ होली खेलने की भक्ति भावना से आते हैं। आइए जानते हैं बृज की होली से जुड़ी कुछ महत्त्वपूर्ण तारीखों के बारे में।
Holika Dahan-अपनी किस्मत को बदलने के लिए होलिका दहन की रात को जरूर आजमाएं लौंग के यह टोटके
बृज की होली 2024 की तारीखें
बसंत पंचमी से ही बृज में होली की तैयारियां शुरू होने लगती हैं। इस दौरान बहुत सारे त्यौहार और व्रत शामिल होते हैं। यह प्रोग्राम लगभग 40 दिन तक चलता है। इसमें फुलेरा दूज, रंग पंचमी और होली जैसे मुख्य पर्व शामिल होते है। बृज की होली 17 मार्च से शुरू हो रही है और 26 मार्च तक चलने वाली है। इस आयोजन में लगभग 10 दिन तो लगने ही वाले हैं।
17 मार्च को लड्डू होली मनाई जाएगी। यह राधा रानी के मंदिर, बरसाना में मनाई जाएगी। 18 मार्च को राधा रानी मंदिर, बरसाना में लठ मार होली खेली जाएगी। 19 मार्च को नंद गांव में होली खेली जाएगी। यह भी लठमार होली ही होगी। 20 मार्च को बांके बिहारी मंदिर, वृंदावन में फूल वाली होली खेली जाएगी। 21 मार्च को गोकुल में छड़ी मार होली खेली जाएगी। 23 मार्च को राधा गोपीनाथ मंदिर, वृंदावन में विधवा होली मनाई जाएगी जिसमें यहां रहने वाली सभी विधवा औरतें भी रंगों के इस त्योहार में हिस्सा लेंगी। 24 मार्च को बांके बिहारी मंदिर में होलिका दहन और फूलों की होली खेली जाएगी। 25 मार्च को मथुरा और वृंदावन में होली खेली जाएगी। 26 मार्च को बलदेव में दाऊजी मन्दिर में हुरंगा होली खेली जाएगी।
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert





