Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Chaitra Navratri – चैत्र नवरात्रि 8 दिन की मनाई जाएगी या फिर 9 दिन की? शेर पर नहीं बल्कि घोड़े पर सवार हो कर आएंगी मां दुर्गा

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Chaitra Navratri-हिन्दू धर्म में नवरात्रों का खास महत्त्व होता है और इन्हें खूब धूम धाम से मनाया जाता है। चैत्र मास में नवरात्रि आते हैं जिन्हें भक्त जन पूरे जोश के साथ मनाते हैं। इनमें मां दुर्गा की पूजा की जाती है और व्रत रखे जाते हैं। आप को बता दें की इस बार मार्च में नहीं बल्कि अप्रैल के महीने में चैत्र मास के नवरात्रि मनाई जायेंगी। बहुत से भक्त जन इन नवरात्रों का इंतजार कर रहे हैं की यह कब से शुरू है। साथ ही आप को यह भी जान लेना चाहिए की इस बार नवरात्रि 8 दिन की हैं या फिर 9 दिन की। इसके अलावा आप को पता करना चाहिए की इस बार मां दुर्गा की सवारी क्या होनी चाहिए।

Advertisement

Durga Saptshati-का पूरा पाठ इन 7 श्लोकों में समाया है

कब से शुरू हैं नवरात्रि?Chaitra Navratri 2024

चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 8 अप्रैल 2024 से रात में 2 बज कर 11 मिनट से हो रही है। घट स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल को रहेगा। यह मुहूर्त सुबह 6 बज कर 21 मिनिट से लेकर 10 बज कर 35 मिनिट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त 11 बज कर 57 मिनट से शुरू होगा और 12 बज कर 48 मिनट तक रहेगा। चैत्र नवरात्रि के पहले ही दिन स्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग भी बन रहा है। यह सुबह 7 बज कर 32 मिनिट पर शुरू होगा और 5 बज कर 6 मिनिट तक रहेगा। इसके बाद 17 अप्रैल को नवरात्रि का समापन होगा। इस बार की नवरात्रि पूरे 9 दिन वाली रहेगी।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

घोड़े पर सवार हो कर आएंगी मां दुर्गा

नवरात्रों में मां दुर्गा की सवारी घोड़ा, हाथी या नाव होती हैं। यह सवारी भी हमें कोई न कोई संकेत दे रही होती हैं। इस बार नवरात्रि में मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर होगा। यह शुभ संकेत है क्योंकि जब माता रानी को सवारी घोड़ा पर आती है तो सत्ता परिवर्तन का संकेत होता है। सामाजिक और राजनीतिक नजरिए से मां दुर्गा का घोड़े पर आना काफी शुभ माना जाता है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link