Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Holi 2024-होली की रात को अगर चौमुखी दिए को सरसों के तेल से जलते हैं तो मिलेंगे यह फायदे

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Holi 2024-होली दिवाली जैसे त्यौहारों को हिंदुओं में काफी धूम धाम से मनाया जाता है। इन दोनों त्यौहारों का धार्मिक और पूजा की दृष्टि से भी अधिक महत्त्व होता है। लगभग हर हिंदू घर में होली और दीवाली के दिन दिया लगाया जाता है। होली के दिन अगर आप दिया जलाते समय कुछ बातों का ध्यान रख लेते हैं तो आप को इससे काफी लाभ मिल सकता है। पहले तो आप को इस बात का ध्यान रखना चाहिए की होली की रात में आप को चौमुखी दिया ही जलाना चाहिए। अगर आप सरसों के तेल में इस दिए को जलाते हैं तो आप को काफी सारे लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं इन लाभों के बारे में।

Advertisement

Holi Festival 2024- इस साल होली मनेगी इन 4 शुभ योगों से

नेगेटिव एनर्जी होती है खत्म : अगर आप रात में सरसों के तेल का चौमुखी दिया अपने घर के मुख्य द्वार के बाहर लगाते हैं तो इससे आप के जीवन और घर में चल रही नेगेटिव एनर्जी खत्म होती है। आप के घर परिवार के लोगों में भी एक सकारात्मक ऊर्जा आती है।
मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न : मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है और अगर आप होली की रात को यह दिया घर के बाहर लगाते हैं तो मां लक्ष्मी काफी खुश होती है। इससे आप की आर्थिक समस्याएं खत्म होने लगती है और धन प्राप्ति का योग बनना शुरु होता है। ऐसा करने से आप के घर में सुख, शांति और संपन्नता आती है।
कामयाबी के रास्ते खुलने लगते हैं : अगर आप के लंबे समय से कुछ काम होते होते रह जा रहे हैं या बीच में अटक जा रहे हैं तो आप को होली की रात दिया लगाना चाहिए। ऐसा करने से आप की कामयाबी के रास्ते खुलने लगते हैं।
घर का कलेश होता है कम : अगर आप के घर में रोजाना कलेश होता है और आपस में नहीं बनती है तो आप को घर में होली की रात चौमुखी दिया लगाना चाहिए। इससे घर के सदस्यों के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link