Holika Dahan-मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए होलिका दहन की रात को जरूर कर लें यह उपाय

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
2 Min Read

Holika Dahan-होलिका दहन का दिन काफी शुभ माना जाता है। इस दिन वातावरण में सकारात्मक और नकारात्मक शक्तियों का काफी जोर होता है। इस दिन आप कोई भी टोटका या उपाय करते हैं तो उसके सफल होने की संभावना बहुत अधिक होती है। पूर्णिमा की रात तो वैसे भी मां लक्ष्मी के पूजन की रात मानी जाती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है और अगर आप होलिका दहन की रात मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर लेते हैं तो आप की धन से जुड़ी समस्याओं का खात्मा हो सकता है। आप आर्थिक तंगी से बाहर आ सकते हैं। आइए जानते हैं वह कौन से ऐसे टोटके हैं जिनसे आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर सकते हैं।

- Advertisement -

Holika Dahan-अपनी किस्मत को बदलने के लिए होलिका दहन की रात को जरूर आजमाएं लौंग के यह टोटके
नारियल से करें यह उपाय : मां लक्ष्मी को सबसे प्यारा नारियल का फल ही होता है। होलिका दहन की रात में आप को एक नारियल लेना है, उस पर मिश्री रखें और उसे होलिका की आग में चढ़ा दें। ऐसा करने से आप को आर्थिक तंगी से मुक्ति मिलती है। इसके बाद आप को होलिका के चारों ओर 11 बार परिक्रमा भी करनी चाहिए।
पान के पत्ते से करें यह उपाय : आप को होलिका दहन के दिन 7 पान के पत्ते ले लेने हैं। हर एक पत्ते पर आप को एक एक इलाइची और एक एक जोड़ा लौंग का रख देना है। होलिका की परिक्रमा करनी शुरू करें और हर चक्कर पूरा होने पर एक पत्ते को अग्नि में डाल दें। 7 बार ऐसा करने से मां लक्ष्मी बहुत प्रसन्न होती हैं।
दीपक जलाएं : आप को होलिका दहन के दिन जब होलिका दहन के बाद वापिस आते हैं तो घर के मुख्य द्वार की दोनों तरफ आप को एक एक दिया लगाना है। ऐसा करने से मां लक्ष्मी काफी खुश होती हैं और आप की सभी इच्छाओं को पूरा करती हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link