Ad image
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Laddo Gopal Sringar – पुण्य फल प्राप्ति के लिए फाल्गुन महीने में इस तरह करना चाहिए लड्डू गोपाल का श्रृंगार

Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Laddo Gopal Sringar – अगर आप के घर में लड्डू गोपाल जी हैं तो इनकी पूजा पाठ करने से आप को अपने मन में तो शांति और प्रसन्नता का अनुभव होता ही होगा लेकिन साथ ही इनकी पूजा पाठ करने से घर का माहौल भी काफी सकारात्मक रहता होगा। ऐसा माना जाता है की फाल्गुन महीना श्री कृष्ण और शिवजी को समर्पित होता है। लड्डू गोपाल भी कृष्ण जी का ही बाल स्वरूप है। इसलिए अगर आप इनका श्रृंगार और पूजा करने में खास ध्यान रखते हैं तो आप को काफी पुण्य प्राप्त हो सकता है। आइए जानते हैं आप कैसे लड्डू गोपाल का श्रृंगार कर सकते हैं ताकि आप को पुण्य प्राप्त हो सके।

Advertisement

Hola Ashtak falgun Month – कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन का महीना? जानें कब लग जायेगा होलाष्टक

लड्डू गोपाल का श्रृंगार करने के लिए कौन कौन सी चीजों की जरूरत होती है?

सबसे मुख्य चीज होती है इनकी पोशाक इसलिए आप को सबसे पहले लड्डू गोपाल की सही रंग की पोशाक लानी होगी। पोशाक के साथ साथ आप को इनके लिए लंगोट भी लाना होगा। इसके अलावा मुकुट, केश, कुंडल, इत्र और कुमकुम आदि भी जरूर लाएं। लड्डू गोपाल जी का श्रृंगार बांसुरी के साथ ही पूरा माना जाता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं की इनकी नई बांसुरी लेनी चाहिए तो चांदी की ही ले। यह काफी शुभ मानी जाती है।

यह भी जरूर पढ़ें...

Advertisement

फाल्गुन में कैसे करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार? (Laddo Gopal Sringar)

सबसे पहले आप को लड्डू गोपाल को स्नान करा देना चाहिए और उसके बाद इन्हें पंचामृत से स्नान करवाएं। इसके बाद इन्हें साफ कर दें। साफ कपड़े से पोंछ कर इन्हें लंगोट पहनाएं। इसके बाद ही इनको नए वस्त्र पहनाना शुरू करें। नए कपड़े पहनाने के बाद माथे पर कुमकुम और चंदन लगा दें। फिर इनके केश लगाएं और साथ ही कानों में कुंडल जरूर पहना दें। गले में माला पहना दें और हाथ में बांसुरी दे दें। इसके बाद इनके सिर पर मुकुट लगा दें और साथ ही मोर पंख भी जरूर लगाएं। फिर इन्हें झूले में बैठा दें। ऐसा करने से लड्डू गोपाल का श्रृंगार पूरा होता है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar
News in Image Share Link