Laddu Gopal-लड्डू गोपाल को भोग लगाने से जुड़ी इन बातों को जरूर जान लें

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read
Laddu Gopal

Laddu Gopal-अगर आपके घर भी लड्डू गोपाल आए हैं तो आप को कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए। जो लोग लड्डू गोपाल की पूजा करते हैं उन्हें पता होगा की रोजाना उन्हें भोग लगाना कितना जरूरी होता है। लेकिन भोग लगाने से जुड़ी कुछ बातों का आपको जरूर पता कर लेना चाहिए ताकि आप जाने अनजाने में कोई गलती न कर सकें। हिंदू धर्म और शास्त्रों के अनुसार जिस घर में लड्डू गोपाल हैं उन्हें रोजाना 4 बार लड्डू गोपाल को भोग लगाना चाहिए। आइए जानते हैं लड्डू गोपाल को भोग लगाने का सही तरीका और सही समय।

- Advertisement -

चार बार भोग लगाएं :

ऐसा माना जाता है की (Laddu Gopal) लड्डू गोपाल को दिन में 4 बार जरूर भोग लगाना चाहिए। अगर आप चार बार भोग लगा रहे हैं तो इस बात को जरूर सुनिश्चित करना चाहिए की हर बार अलग अलग चीजों का भोग लगाएं। भोग में तुलसी के पत्ते को जरूर शामिल करना चाहिए।

पहले भोग का समय

सुबह सुबह पहले भोग का समय होता है। आप 6 से 7 बजे के बीच (Laddu Gopal) को भोग लगा सकते हैं। इन्हें सुबह घंटी या ताली बजा कर उठाएं। इस समय इन्हें दूध या बिस्कुट का भोग लगाएं।

- Advertisement -

Also Read this-अगर अपना टैलेंट निखारना चाहते हैं तो Bhagwan Shiva का यह स्तुति पाठ जरूर करें

दूसरे भोग का समय

दूसरे भोग के समय से पहले आप को (Laddu Gopal) लड्डू गोपाल को नहला देना चाहिए। इन्हें नहला कर अच्छे कपड़े पहना दें और तिलक आदि से श्रृंगार भी जरूर करें। इसके बाद दूसरा भोग लगाएं। इस भोग में आप मिश्री और लड्डू आदि खिला सकते हैं।

- Advertisement -

तीसरे भोग का समय

तीसरे भोग का समय दोपहर में होता है। इस समय आप को (Laddu Gopal) लड्डू गोपाल को वही भोग लगाना चाहिए जो आप अपने खाने में प्रयोग कर रहे हैं। आप चाहें तो मीठी पूरी या परांठा के साथ लड्डू गोपाल को भोग लगा सकते हैं। इस समय प्याज और लहसुन का खाना न बनाएं।

चौथे भोग का समय

शाम को 7 से 8 बजे के बीच आप लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) को चौथा भोग लगा सकते हैं। इसमें आप सात्विक खाने का प्रयोग कर सकते हैं। लड्डू गोपाल को सुलाने से पहले दूध जरूर पीला दें।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link