अपने घर में झूमर से जुड़ी इन वास्तु टिप्स का जरूर करें पालन-Vastu Related chandelier Lamps

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Vastu Related chandelier Lamps-अपने घर को सजाने के लिए हम अलग अलग चीजों का प्रयोग करते हैं और झूमर भी उनमें से एक है। यह अक्सर हॉल में लगाया जाता है ताकि आपके घर की शोभा और अधिक बढ़ सके। लेकिन वस्तु शास्त्र में हर चीज को घर में रखने का एक तरीका बताया गया है जिसका पालन करना जरूरी होता है नहीं तो आप को उस वस्तु से नकारात्मक ऊर्जा मिल सकती है। ऐसा ही झूमर के साथ भी है। आप को झूमर लगाने से पहले वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना चाहिए ताकि आप को इससे पॉजिटिव ऊर्जा मिल सके।

- Advertisement -

Vastu Tips- घर में रहे सुख समृद्धि इसलिए कूड़े की बाल्टी को रखें इस दिशा में

शीशे या क्रिस्टल का ही झूमर लगाएं : आप को झूमर लाते समय इस बात का खास ध्यान रखना चाहिए की वह शीशे का या फिर क्रिस्टल का ही हो। अगर इसमें असली क्रिस्टल का काम होगा तो यह और अधिक शुभ रहेगा। यह झूमर घर में सकारात्मकता लाते हैं।
शोपीस को रखें दूसरी दिशा में : अगर आप शोपीस भी घर में ला रहे हैं तो इस बात का खास ख्याल रखें की इसे (Vastu Related chandelier Lamps) दूसरी दिशा में रखें और यह मैचिंग ही हो इस बात का भी खास ध्यान रखें। इससे आप के झूमर की सकारात्मक ऊर्जा और अधिक बढ़ेगी। आप इन्हें दक्षिण के अलावा तीनों दिशाओं में रख सकते हैं।
अलग अलग रंगों का झूमर लाएं : आपको कोशिश करनी चाहिए की आप के झूमर में काफी सारे अलग अलग रंग शामिल हो। हर एक रंग की अलग पॉजिटिव ऊर्जा होती है और इससे घर का माहौल काफी सकारात्मक रहता है। लेकिन झूमर में अधिक लाल रंग का प्रयोग न करें।
साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें : आपको झूमर (Vastu Related chandelier Lamps) की हमेशा साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। धूल मिट्टी के इकट्ठा होने से इसमें अलग अलग जीव जंतु जैसे मकड़ी आदि भी पैदा हो सकती है जिससे पॉजिटिव एनर्जी कम होती है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link