Holika Dahan – इन लोगों को भूल कर भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, आगे जा कर आएंगी परेशानियां

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Holika Dahan -यह तो आप जानते ही होंगे की इस साल 24 मार्च को होलिका दहन मनाई जा रही है। अगले दिन रंगों का उत्सव है। होलिका दहन के दिन लकड़ी, उपले आदि इकठ्ठा करके उनको जलाया जाता है और ऐसा माना जाता है की इस अग्नि में आहुति देने से आपके जीवन की नकारात्मकता भी खत्म होती है। इससे आप के घर में सुख समृद्धि भी बनी रहती है। होलिका दहन देखने से कुछ लोगों को बचना भी चाहिए। अगर ऐसे लोग होलिका दहन की अग्नि देख लेते हैं तो उन्हें भविष्य में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जान लेते हैं कौन कौन से लोगों को होलिका दहन देखने से बचना चाहिए।

- Advertisement -

Holika dahan 2024: होली का डांडा कब रोपना है, पंडित जी से जानिये होलिका दहन का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

नवविवाहित लड़कियों को : जिन लड़कियों की शादी नई नई हुई हो, उन्हें होलिका दहन देखने से खुद को बचाना चाहिए। पहली होली पर होलिका दहन देखना या फिर इसकी पूजा करना आपके लिए अशुभ माना जाता है। होलिका दहन को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाता है इसलिए नई दुल्हन को होली की अग्नि नहीं देखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है की होली में पिछले साल को जलाया जाता है और अगले दिन से नए साल की शुरुआत होती है। इसलिए नवविवाहिता को पहली होली नहीं देखनी चाहिए।
गर्भवती महिलाओं को : ऐसा माना जाता है की गर्भवती महिलाओं को होलिका की परिक्रमा नहीं करनी चाहिए। इससे बच्चे की सेहत पर उल्टा असर पड़ सकता है। ऐसा करना बच्चे के स्वास्थ्य के लिए अच्छा नहीं होता है।
छोटे बच्चे को : नए पैदा हुए बच्चे को भी होलिका दहन वाले स्थान से दूर ही रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है की ऐसी जगह पर नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव ज्यादा होता है जिससे छोटे बच्चे को खतरा अधिक होता है। इसलिए छोटे और नवजात शिशु को होलिका दहन से दूर रखें ताकि वह किसी भी तरह के नुकसान से बच सके।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link