Ad image
सीकर का मौसम

Rail Roko Andolan Rajasthan: कांग्रेस का रेल रोको आंदोलन शुरू, सीकर कांग्रेस युवा जिलाध्यक्ष पुलिस हिरासत में

- Advertisement -
सीकर का मौसम

Rail Roko Andolan Rajasthan: नीट परीक्षा धांधली (NEET Paper Leak) को लेकर राजस्थान युवा कांग्रेस रेल रोको आंदोलन (Rail Roko Andolan) ने शुरू कर दिया है। ट्रेन रोकने पहुंचे युवा कांग्रेस सीकर जिलाध्यक्ष मुकुल खीचड़ व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

FM Sikar
Written by: FM Sikar

Rail Roko Andolan Rajasthan: नीट परीक्षा धांधली (NEET Paper Leak) को लेकर राजस्थान युवा कांग्रेस रेल रोको आंदोलन (Rail Roko Andolan) ने शुरू कर दिया है। ट्रेन रोकने पहुंचे युवा कांग्रेस सीकर जिलाध्यक्ष मुकुल खीचड़ व युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है।

गुरुवार को नीट परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ अखिल भारतीय युवा कांग्रेस ने राजस्थान में रेल रोको आंदोलन शुरू कर दिया है। जयपुर में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इसको लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया।

जयपुर में प्रदर्शन के कारण गांधी नगर रेलवे स्टेशन के बाहर और अंदर पुलिस बल भारी संख्या में तैनात किया। यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता सुबह 10.48 बजे गांधी नगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म 1 पर पहुंचे। पुलिस ने सभी को प्लेटफॉर्म पर ही रोक दिया। इसके बाद सभी वही धरने पर बैठ गए करीब 11 बजे पुलिस ने सभी युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी जरूर पढ़ें...

ये पढ़िए- मिलावट करने वालों की खैर नहीं, राजस्थान हाई कोर्ट सख्त, सरकार को एक्शन के लिए दिए ये आदेश- Rajasthan High Court

यूथ कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकुल खीचड़ ने बताया कि कांग्रेसियों ने शांतिपूर्ण तरीके से धरना-प्रदर्शन किया। 24 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य का सवाल है, सरकार के प्रति इस मामले से केंद्र सरकार के प्रति अविश्वास पैदा हुआ है।

देश की सरकार को जवाब देना चाहिए। यूथ कांग्रेस मांग करता है की धर्मेंद्र प्रधान को इस मामले में इस्तीफा देना चाहिए। जब तक यह नीट परीक्षा रद्द नहीं हो जाती, तब तक यूथ कांग्रेस सड़कों पर प्रदर्शन करती रहेगी।

Read Also- 7 जुलाई से छुट्टी शुरू, जुलाई में इतने दिन रहेंगे बैंक बंद, जरूरी काम हो तो पहले कराएं- Bank Holidays in July 2024

हमें फॉलो करें
Share This Article
- Advertisement -
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -

Contact Us

Ward No. 19, Raiji ka Kuwa, Near Palwas Road, Yojna Nagar, Kalwaria Kunj, Sikar, Rajasthan 332001

Email: [email protected]