‘हर घर तिरंगा अभियान’ पर FM Sikar ने सीकर DM से की बात, इस तरह से मनाया जा रहा है जश्न

Har Ghar Tiranga: 'हर घर तिरंगा अभियान' को जिला में जोर-शोर से मनाया जा रहा है। सीकर के कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने हर घर तिरंगा को लेकर कई बातें FM Sikar के साथ शेयर की हैं।

FM Sikar
Written by:
5 Min Read

Har Ghar Tiranga: ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को जिला में जोर-शोर से मनाया जा रहा है। सीकर के कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने हर घर तिरंगा को लेकर कई बातें FM Sikar के साथ शेयर की हैं।

- Advertisement -

सीकर जिला कलेक्टर कमर उल जमान चौधरी ने हर घर तिरंगा अभियान पर कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के साथ ही ये अभियान सीकर और पूरे देश में जोर शोर के साथ मनाया जा रहा है। हम लोगों ने से अपील भी कर रहे हैं कि वो घर-दुकान, संस्थान पर तिरंगा लगाएं। साथ ही तिरंगा को लेकर कार्यक्रम करें। जिला की ओर से भी हर दिन कुछ ना कुछ कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। उसमें लोगा शामिल हों। जिन लोगों तक जानकारी नहीं पहुंची है उनतक भी तिरंगा अभियान की जानकारी को पहुंचाएं।

How Har Ghar Tiranga Celebrating In Sikar

- Advertisement -

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का संदेश

राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के जरिए तिरंगा अभियान के साथ लोगों को शामिल होने का आह्वान किया। उन्होंने एक्स पर लिखा, “प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से उन्होंने अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदली है और सभी से अनुरोध किया है कि वे भी तिरंगे का उत्सव मनाने में भाग लें।”

राज्य सरकार ने 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाने का निर्णय लिया है। इस दौरान प्रदेश भर में तिरंगा यात्रा, रैली, दौड़, मैराथन, और तिरंगा कॉन्सर्ट्स जैसे कार्यक्रम आयोजित होंगे।

- Advertisement -

नगर परिषद सीकर भी कर रहा कार्यक्रम

साथ ही नगर परिषद सीकर के भी अधिकारियों के साथ ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर बातचीत की गई। वहां भी इस अभियान को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। साथ ही इस अभियान के साथ सीकरवासियों को जोड़ने का काम हो रहा है।

सीकर में तिरंगा यात्रा निकाला गया

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता की वर्षगांठ पर प्रत्येक घर में तिरंगा लहराए। उपखंड अधिकारी सीकर जय कौशिक ने बताया कि 12 अगस्त को बाजोर गांव में तिरंगा रैली निकाली गई। जिसमें ग्रामीणजनों, विद्यार्थियों, अधिकारियों कर्मचारियों, जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ स्कूटर, मोटरसाइकिल, ई रिक्शा कार जीप के द्वारा विशाल तिरंगा रैली का आयोजन हुआ।

- Advertisement -

Special Story- सीकर के दो क्रांतिकारियों की कहानी, 1857 में अंग्रेजों से लड़े, शेखावाटी में जगाए थे क्रांति | Sikar Freedom Fighter

गांव में भी तिरंगा अभियान को लेकर जागरूकता

Har Ghar Tiranga Celebrating In Sikar

- Advertisement -

तिरंगा झंडा फहराने के लिए जागरूकता कार्यक्रम के तहत राजकमल जाखड़ ने बताया कि जागरूक कार्यक्रम गांव की चौपाल पर किया जा रहा है। कोलीडा निवासी पूर्व प्रधानाचार्य मोहर सिंह ने कहा कि तिरंगा अभियान हमारे सुनहरे अतीत की यादों और बलिदान की गाथाओं को याद करने का अवसर है। बाल मन में शुरू से ही देशभक्ति की भावना प्रेरित करने के लिए और झंडे को सम्मान देने के लिए झंडा जरूर फहराना चाहिए।

‘हर घर तिरंगा अभियान’ की शुरुआत (When Was Har Ghar Tiranga Launched)

‘हर घर तिरंगा अभियान’ को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा आरंभ किया गया। साल 2022 जब हमने आजाद भारत के 75 साल पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्व मनाया। उसी साल पीएम के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान को आरंभ किया गया था। इस साल भी इस अभियान को 09 अगस्त से मनाया जा रहा है। ये हम 15 अगस्त तक सेलिब्रेट करने वाले हैं।

इस दौरान आपको घर-दुकान आदि पर तिरंगा लगाना है। मगर आपको तिरंगा का अपमान नहीं करना है। साथ ही तिरंगा को ससम्मान लगाना है और अगर वो गिर जाता है और फट जाता है तो उसको ससम्मान हटाना भी है। आपको इन बातों का भी खास ध्यान रखना होगा।

अगर आप तिरंगे क अपमान करते हैं तो भारतीय कानून के अनुसार दंडित भी किए जा सकते हैं।

Read This- जिस घेवर के बिना रक्षाबंधन व तीज है अधूरा, उस घेवर मिठाई का इतिहास क्या है | Ghevar History

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link