Jaya Ekadshi-माघ महीने में शुक्ल पक्ष में 11 तिथि को जया एकादशी मनाई जाती है। ऐसा माना जाता है की सूर्य का प्रकाश इसी दिन धरती पर सबसे पहले पड़ा था। ऐसा कहा जाता है की इस दिन नमक या नमक से बनी चीजें नहीं खानी चाहिए और केवल मीठी चीजें खानी चाहिए। इस महीने को 19 फरवरी को यह तिथि मनाई गई थी। इस दिन व्रत रखा जाता है। ऐसा माना जाता है की इस व्रत को करने से संतान और सौंदर्य का सुख प्राप्त होता है। आइए जान लेते हैं इस व्रत का महत्त्व और इस दिन नमक न खाने के फायदे।
Jaya Ekadshi का महत्त्व
ऐसा माना जाता है की इसी दिन सूर्य देव ने अपने रथ पर खड़े हो कर संसार को आलोकित करना शुरू किया था और सूर्य की पहली रोशनी इसी दिन धरती पर आई थी। मान्यताओं के अनुसार इस दिन सूर्य देव को मीठी चीजों का भोग लगाया जाता है। ऐसा करने से और इस दिन नमक का त्याग करने से सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहती है।
Tulsi- के पत्ते बिना वजह कभी न तोड़ें, जानें यह नियम
यह भी जरूर पढ़ें...
क्यों नहीं खाना चाहिए इस दिन नमक?
इस दिन आप को व्रत रखना चाहिए। इस व्रत में नमक और तेल से बनी किसी भी चीज का सेवन नहीं करना चाहिए और केवल मीठी चीजों को ही खाना चाहिए। जो लोग इस जया एकादशी को इस तरह से बिना नमक खाए मीठा खा कर व्रत करते हैं उन्हें सारे साल की एकादशी के व्रतों का पुण्य मिलता है। ऐसा करने से सूर्य देव करियर में सफलता पाने में आप की मदद करते हैं और सूर्य देव की कृपा से आप को किसी तरह का रोग भी नहीं होता है। यह व्रत करने से आप का हृदय भी मजबूत होता है और आप को जीवन के बाद भी बैकुंठ धाम में स्थान मिलता है। इसलिए हर साल माघ के महीने में आने वाली जया एकादशी का व्रत आप को जरूर करना चाहिए ताकि सूर्य देव की असीम कृपा आप पर बनी रहे।