Ad image
सीकर का मौसम

Bhanu Saptami-भानु सप्तमी के दिन सूर्य देव की किस तरह पूजा करें? ताकि घर में आ जाएं खुशियां

- Advertisement -
सीकर का मौसम
Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer

Bhanu Saptami-भानु सप्तमी हर महीने की सप्तमी तिथि के दिन होती है। फाल्गुन के महीने में यह तिथि 3 मार्च को है। ऐसा माना जाता है की इस दिन भगवान सूर्य की पूजा का अलग महत्त्व होता है। अगर आप इस दिन श्रद्धा से सूर्य देव की पूजा कर लेते हैं तो आप को काफी सारे लाभ मिल सकते हैं। सूर्य देव की विधि वत पूजा करने से आप को कारोबार में सफलता तो मिलती ही है साथ में आप के घर में खुशियां भी आने लगती हैं जिससे आप को नेगेटिव एनर्जी से मुक्ति मिल जाती है। आइए जानते हैं इस दिन सूर्य देव की पूजा कैसे कर सकते हैं।

Durga Saptshati-का पूरा पाठ इन 7 श्लोकों में समाया है

किस तरह करें सूर्य देव की पूजा?
इस दिन आप को सुबह जल्दी उठ जाना है। आप को ब्रह्म मुहूर्त के दौरान ही जाग जाना है। आप को अपने दिन की शुरुआत सूर्य देव के ध्यान से ही करनी चाहिए। नहाने के बाद आप को पीले रंग के कपड़े ही पहनने चाहिए और अपने मंदिर की भी अच्छे से साफ सफाई कर लेनी चाहिए। इसके बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें और इस समय आप कुछ ऐसे मंत्रों का जाप भी कर सकते हैं जो सूर्य देव को समर्पित किए गए हैं।
जल देते समय आप काले तिल भी इसमें प्रवाहित कर सकते हैं। इसके बाद आप सूर्य देव को पीले रंग के फूल और साथ ही जौ अर्पित कर सकते हैं। एक दिया जला लें और भगवान सूर्य की आरती करें। इसके बाद आप को सच्ची श्रद्धा से सूर्य चालीसा का जाप करना है और उसके बाद आप सूर्य कवच का पाठ भी करें। सूर्य देव से प्रार्थना कर के आप को इन्हें फल और मिठाई का भोग लगा देना है। इसके बाद सभी लोगों में प्रसाद का वितरण कर सकते हैं। अगर आप और ज्यादा पुण्य कमाना चाहते हैं तो आप को गरीबों में दान कर देना चाहिए।

यह भी जरूर पढ़ें...

हमें फॉलो करें
Share This Article
- Advertisement -
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -

Contact Us

Ward No. 19, Raiji ka Kuwa, Near Palwas Road, Yojna Nagar, Kalwaria Kunj, Sikar, Rajasthan 332001

Email: [email protected]