Dhanush-हिंदू कथाओं में जिक्र है इन शाक्तिशाली धनुषों का

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Dhanush-प्राचीन समय में युद्ध के समय जिन अस्त्र शस्त्रों का प्रयोग किया जाता था उनमें से सबसे मुख्य तीर और कमान को माना जाता था। शिवजी भगवान के पिनाका धनुष से लेकर श्री राम के कोदंडा तक, हिंदू धर्म की कथाओं में कुछ ऐसे शक्तिशाली धनुषों का जिक्र किया गया है जो काफी ताकतवर थे और जिनमें शक्तियां थी। इनमें इतनी शक्ति होती थी की इन्हें नष्ट कर पाना असम्भव के बराबर ही था। यह विश्वकर्मा द्वारा बनाए गए थे और भगवानों के अवतारों तक पहुंचाए जाते थे। आइए जानते हैं हिंदू धर्म में बताए गए कुछ ऐसे ही धनुषों के बारे में जो काफी शक्तिशाली थे।

- Advertisement -

Katha – जानें भगवान गणेश के सिर कटने के पीछे का कारण, महादेव ने भी दुखाया था एक पिता का दिल

गांडीव : गांडीव धनुष के बारे में कौन नहीं जानता। यह सबसे प्रसिद्ध धनुषो में से एक है। यह भगवान श्री कृष्ण और अर्जुन से जुड़ा हुआ धनुष है जिसे विश्वकर्मा ने बनाया था। यह धनुष तीरों की एकदम से बारिश कर सकता था। इस धनुष के अंदर दिव्य शक्तियां थी। ऐसा माना जाता था की इसे तोड़ना असंभव है। कुरुक्षेत्र के युद्ध में अर्जुन ने अपने कौशल के हिसाब से इस धनुष का काफी अच्छे से प्रयोग किया।
सारंग : यह धनुष भी हिंदू कथाओं में काफी प्रसिद्ध है। यह रामायण का एक हिस्सा है और श्री राम द्वारा खुद उठाया गया धनुष है। यह काफी मजबूत धनुष था और इसका प्रयोग करके ही श्री राम ने माता सीता को ढूंढा था और रावण के साथ युद्ध किया था। इसी धनुष के द्वारा छोड़े गए तीर से रावण का वध हुआ था।
पिनाका : पिनाका धनुष शिवजी का धनुष था जो काफी शक्तिशाली और मजबूत था। जब श्री राम सीता माता के स्वयंवर में आए थे तब उन्होंने इस धनुष को तोड़ा था। यह मुरा नाम के राक्षस के सींगों से बना था। जब श्री राम ने इस धनुष को तोड़ा था तो परशुराम जी काफी गुस्सा हो गए थे। यह धनुष इतना ज्यादा शक्तिशाली था की समस्त संसार की आर्मी को हरा सकता था।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link