Thursday Upay-गुरुवार के दिन केले से यह उपाय करें, पैसों की कमी होगी दूर

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
2 Min Read

Thursday Upay-गुरुवार के दिन अगर आप केले से कुछ उपाय करते है तो धन धान्य का लाभ हो सकता है और आप को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। यह दिन भगवान विष्णु और बृहस्पति देव को समर्पित होता है। अगर आप इस दिन इनकी पूजा करते हैं तो काफी लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस दिन केले के उपाय करने से धन, समृद्धि और ज्ञान, सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। गुरुवार को केले के दान करने से आप ब्रहस्पति देव को काफी प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जान लेते हैं वीरवार के दिन केले से कौन कौन से उपाय किए जा सकते हैं।

- Advertisement -

Tej Patta Ke upay : तेजपत्ते के इन उपायों से प्रसन्न होती हैं लक्ष्मी जी

गुरुवार को लगाएं केले का पेड़ : अगर आप गुरुवार के दिन केले का पेड़ लगाते हैं तो आप को बृहस्पति ग्रह की शुभता प्राप्त होती है। इस पेड़ को लगाते समय ॐ नमो भगवते वासुदेवाय का जाप करें। इसके बाद इसमें रोजाना पानी दें और नियमित रूप से इसका ध्यान रखें।
इस दिन करें केले की जड़ की पूजा : गुरुवार के दिन आप को सुबह सुबह नहा कर केले की जड़ को साफ करना चाहिए। जड़ को एक लाल कपड़े में लपेट कर उसे एक थाली में रख दें। थाली में चावल, फल और फूल आदि भी रखें। इससे आप को ज्ञान, बुद्धि और सफलता की प्राप्ति होती है।
केले का दान करें : जो लोग वीरवार को केले का दान करते हैं, उनके लिए यह काफी शुभ माना जाता है। इस दिन आप किसी भी गरीब व्यक्ति को 11 केले दे सकते हैं। या फिर आप अपने आस पास के किसी मंदिर में भी 11 केले दान कर सकते हैं। इस दिन केले दान करने से सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है और सफलता भी आप को प्राप्त होती है। ऐसा करने से ज्ञान प्राप्त होने में भी मदद मिलती है। इसलिए इस दिन केले का दान तो जरूर करें।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link