Surya Mantras-सूर्य देव को जल चढ़ाना अत्यंत शुभ माना जाता है। अगर आप सूर्य देव की पूजा करते हैं तो आप को उनसे जुड़े कुछ मंत्रों का भी जाप करना चाहिए। ऐसा करने से सूर्य देव प्रसन्न होते हैं और आप के जीवन में चल रही समस्याओं को खत्म करते हैं। सुबह नहा कर रोजाना सूर्य देव को अर्घ्य देने से सूर्य देव की कृपा आप पर बनी रहती है। अर्घ्य देते समय ही आप को कुछ चमत्कारी मंत्रों का जाप करना चाहिए ताकि आप को लाभ मिल सके। आपको अपनी परेशानी के हिसाब से ही अलग अलग मंत्रों का चुनाव करना चाहिए। आइए जानते हैं सूर्य देव को अर्घ्य देते समय आप किन मंत्रों का जाप कर सकते हैं।
Surya Mantras-सफलता प्राप्त करने के लिए इन सूर्य मन्त्रों का उच्चारण जरूर करें
मान सम्मान में वृद्धि पाने का मंत्र
ॐ घृणी आदित्य नमः : अगर आप सुबह जल अर्पित करते समय सूर्य देव का ध्यान मन में रख कर इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करना शुरू कर देते हैं तो आप की मन सम्मान में वृद्धि होनी शुरू हो जाएगी। कुछ ही दिनों में आप को इसका परिणाम दिखना शुरू हो जायेगा, अगर आप इस मंत्र का जाप करते हैं तो घर वालों और ऑफिस के लोगों से सम्मान मिलना शुरू हो जायेगा।
अच्छे स्वास्थ्य के लिए जप करें इस मंत्र का
ॐ भास्कराय विद्यामहे महा तेजाय धी मही तन्नो सूर्य प्रचोदयात : इस मंत्र का सुबह सुबह सूर्य देव को जल का अर्घ्य देते समय अगर आप रोजाना जाप करने लगते हैं तो आप का अच्छा स्वास्थ्य रहता है। इससे आप को स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं में काफी कमी देखने को मिलने लगती है।
आर्थिक समृद्धि पाने के लिए जपें यह मंत्र
ॐ श्री सूर्याय नमः : अगर आप आर्थिक रूप से खुद को मजबूत बनाना चाहते हैं तो आप को रोजाना इस मंत्र का जाप करना शुरू कर देना चाहिए। इससे पैसों की तंगी दूर होगी।
यह भी जरूर पढ़ें...
Rajasthan Weather Update: दौसा-सीकर में ठंड बढ़ी, 27 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें खास सूचना
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert






