Chanting-मंत्रों का जाप करने से दूर होंगे रोग, जानें कौन से मंत्रों का कब जाप करना चाहिए

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Chanting-सनातन धर्म में हर मंत्र काफी शक्तिशाली होता है और हर मंत्र का काफी खास महत्त्व होता है। मंत्रों का जाप करना एक बहुत ही धार्मिक और शक्तिशाली प्रक्रिया होती है और इससे आप कोई भी इच्छा पूरी कर सकते हैं। लेकिन आप को कौन से मंत्र का जाप कब करना चाहिए यह पता होना चाहिए। मंत्रों का जाप करने से आप को बिमारियों से भी छुटकारा मिल सकता है। अलग अलग मंत्र अलग अलग रोगों को दूर करने की क्षमता रखते हैं। ऐसा माना जाता है मंत्रों में आपको पूरी तरह से ठीक करने की शक्ति होती है। आइए जानते हैं कौन से मंत्र से कौन सी बीमारी ठीक हो सकती है।

- Advertisement -

Mantras Chanting-अगर बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा है तो इन मंत्रों का करें जाप

गायत्री मंत्र : इस मंत्र का हम जीवन में इतनी बार जाप करते हैं की हमे यह मंत्र याद ही हो जाता है। यह मंत्र हमारी एकाग्रता, याद करने की शक्ति और मानसिक सेहत में सुधार लाने में मदद करता है। इसका जाप करने से ज्ञान और बुद्धि में मदद मिलती है।

- Advertisement -

महा मृत्युंजय मंत्र : यह मंत्र काफी शक्तिशाली होता है। इस मंत्र को मृत्यु पर विजय प्राप्त करने के लिए जाना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से आप की जीने की इच्छा मानो फिर से जागृत हो जायेगी, इसका जाप करने से रोगों से मुक्ति और आत्मबल में वृद्धि होती है।

श्री मंत्र : यह मंत्र मां लक्ष्मी को समर्पित होता है। इन्हें धन की देवी माना जाता है। अगर आप आर्थिक रूप से समस्याओं का सामना कर रहे हैं या फिर आप को करियर और व्यवसाय में हानि हो रही है या आप की तरक्की नहीं हो रही है तो इस मंत्र का नियमित रूप से जाप करना शुरू कर देना चाहिए।

- Advertisement -

हनुमान चालीसा : यह चालीसा भगवान हनुमान को समर्पित है। यह शक्ति, साहस के प्रतीक माने जाते हैं। अगर आप शारीरिक और मानसिक रोगों से मुक्ति प्राप्त करना चाहते हैं तो आप को रोजाना हनुमान चालीसा का जाप करना शुरू कर देना चाहिए।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link