Business Problems-कारोबार में हो रहा नुकसान? मुनाफा बढ़ाने के लिए जरूर कर लें यह उपाय

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Business Problems-कई बार हमारे कारोबार में नुकसान अधिक होने लगता है। नुकसान और लाभ होना तो कारोबार करने के साथ चलते ही हैं लेकिन कई बार फायदों से ज्यादा नुकसान होने लगते हैं और वह होते ही चले जाते हैं जिस वजह से हमारा शक वास्तु और धार्मिक चीजों में होने वाली बाधाओं या कमियों की ओर चला जाता है। अगर आप को कारोबार में नुकसान पे नुकसान होता जा रहा है तो आप वास्तु शास्त्र में बताए गए इन आसान से उपायों को कर लें ताकि आप को मुनाफा होना शुरू हो जाए। आइए जानते हैं कौन कौन से हैं यह उपाय।

- Advertisement -

Maa Laxmi – शाम को इस समय घर में पधारती हैं लक्ष्मी मां, इन लोगों के घर नहीं रखती हैं कदम
कपड़ों से संबंधित व्यापार वाले इस उपाय को करें : यह व्यवसाय मुख्य रूप से शुक्र ग्रह का होता है। इसमें मुनाफा कमाने के लिए आप को सुबह शाम शुक्र से जुड़े मंत्रों का जाप करना चाहिए। एक साफ्टिक की माला को गले में पहन लेना चाहिए। हर शुक्रवार को मां लक्ष्मी को सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए और काले रंग को पहनने और प्रयोग करने से बचें।
अनाज का व्यवसाय : यह व्यवसाय बृहस्पति ग्रह को समर्पित है। इस व्यापार में सफलता प्राप्त करने के लिए आप को श्री कृष्ण की भक्ति करनी चाहिए। रोजाना सुबह और शाम के समय आप को कलीम कृष्ण कलीम मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। माथे पर सफेद या फिर पीले रंग का चंदन का तिलक लगाना चाहिए।
प्रॉपर्टी का व्यवसाय : इस व्यापार का मुख्य ग्रह शनि है। इस व्यापार में सफलता पाने के लिए आप को लाल रंग के हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना करनी चाहिए। रोजाना उनके सामने सुबह को चमेली के तेल का दिया लगाना चाहिए। इसके बाद एक बार बोल बोल कर हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करें। अगर चाहें तो मंगलवार के दिन मजदूरों में हलवा पूरी बंटवा सकते हैं। इससे इस व्यापार में काफी ज्यादा मुनाफा मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link