अगर राहु की वजह से परेशान हैं तो करें यह उपाय-Rahu Upay

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
2 Min Read

Rahu Upay-राहु को अक्सर मायावी और छल करने वाला राक्षस माना जाता है। इन्हें कोई दिन भी समर्पित नहीं है और इनका केवल सिर सिर है, बाकी धड़ नही है। जो लोग राहु द्वारा परेशान रहते हैं उन्हें मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि राहु की वजह से आप का निर्णय लेने का सामर्थ्य कम होता जाता है और आप को स्ट्रेस और डिप्रेशन आदि ज्यादा महसूस करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में व्यक्ति काफी ज्यादा परेशान हो जाता है और उसे कुछ भी सही रास्ता नहीं सूझता है। राहु के कारण परेशान रहने वाले लोगों को भी कुछ उपाय करने चाहिए जिनसे इनकी परेशानी कम हो सकती है। आइए जान लेते हैं राहु की वजह से परेशान होने वाले लोगों को कौन से उपाय करने चाहिए।

- Advertisement -

अगर बार बार चोट लग जाती है तो करें यह उपाय-Upay

करें यह आसान उपाय

- Advertisement -

अगर आप की राहु की दशा चल रही है या फिर आप राहु की वजह से काफी परेशान हो रहे हैं तो आप कुछ आसान से उपायों को करके अपनी परेशानियों को कम कर सकते हैं। आप को शनिवार के दिन मंदिर में धूप दान करनी चाहिए। सुगंधित धूप का दान करना आप के लिए बेस्ट रहेगा। इसके अलावा आप को गरीब बच्चों को भी खाने पीने की चीजें दान में देनी चाहिए। दान पुण्य करना तो वैसे ही आप के लिए काफी अच्छा रहता है।
आप को अपनी कुंडली में राहु की स्थिति को चेक करवा लेना चाहिए। इसके हिसाब से ही आप के पंडित या फिर ज्योतिषी आप को इससे भी बेहतर उपाय बता देंगे जो आपके लिए व्यक्तिगत तौर पर अच्छे से काम करेंगे और आप की परेशानियों को खत्म कर देंगे।
आप को मन को शांत रखने के लिए आध्यात्मिक रूप से जागृत होने की भी कोशिश करनी चाहिए ताकि आप को चिंता और डिप्रेशन आदि का सामना न करना पड़ सके और आप मानसिक रूप से भी खुश रह सकें।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link