Maa Durga-अगर नवरात्रों के दौरान कर लेते हैं मां दुर्गा के 108 नामों का जाप, मिलेगी दुखों से मुक्ति

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
2 Min Read

Maa Durga-चैत्र में आने वाले नवरात्रे मां दुर्गा को समर्पित होते हैं और इन दिनों 9 दिन तक मां दुर्गा के अलग अलग रूपों की पूजा की जाती है। यह हिंदुओं का एक मुख्य पर्व होता है जिसमें सब भक्त जन मां को प्रसन्न करने के लिए अलग अलग उपाय करते हैं जैसे व्रत करना, मां का पाठ करना आदि। इस दौरान धर्म पुण्य का काम करना भी बेहद लाभदायक होता है। लोग कन्या पूजन भी करते हैं क्योंकि कन्याओं को मां दुर्गा का ही रूप माना जाता है। अगर आप इस दौरान मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करते हैं तो आप को काफी लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं इस बारे में।

- Advertisement -

Chaitra Navratri 2024 : कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि, जानें कलश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त

मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करने से क्या लाभ मिलते हैं? (Maa Durga 108 names)

- Advertisement -

अगर आप मां दुर्गा के 108 नामों का जाप करते हैं तो इससे मां की विशेष कृपा आप पर बनी रहती है। ऐसा करने से मां काफी प्रसन्न होती हैं और आप की मनो कामना पूर्ण करती हैं। विधि विधान से मां दुर्गा की पूजा करने के बाद आप को मां के 108 नामों का भी रोजाना जाप करना चाहिए। अगर आप किसी स्त्रोताम या पाठ का जाप नहीं कर सकते हैं या फिर व्रत आदि करना भी आपके लिए किसी कारण वश कठिन हो रहा है तो आप को मां दुर्गा के इन नामों का जाप करना चाहिए। आप को इतना ही पुण्य मिलेगा। मां दुर्गा के 108 नामों का मंत्र जप करने से मां आप के दुखों का निवारण करती हैं और आपके जीवन में चल रही परेशानियां से आप को बाहर निकालने में मदद करती हैं। आप सुबह उठ कर नहाने और घर की साफ सफाई करने के बाद मां दुर्गा की पूजा कर सकते हैं और इन नामों के मंत्र का जाप कर सकते हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link