शादी शुदा महिलाओं को किस हाथ में बंधवाना चाहिए कलावा-Kalava On Married women hands

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Kalava On Married women hands-किसी भी पूजा या हवन के दौरान सभी के हाथों में कलावा या मौली बांधी जाती है। हिंदू धर्म में हर ऐसी धार्मिक प्रक्रिया करने का एक तरीका होता है और हर चीज से जुड़े कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करना काफी जरूरी होता है। अगर आप एक शादी शुदा महिला हैं और हाथ में कलावा या मौली बांधना चाहती हैं या किसी से बंधवा रही हैं तो आप को इससे जुड़े नियमों के बारे में पहले जान लेना चाहिए। यह भी पता होना चाहिए की आप को किस हाथ में कलावा बंधवाना चाहिए। आइए जानते हैं इस बारे में।

- Advertisement -

कलावा बांधने के नियम (Kalava On Married women hands)

कुंवारी कन्याओं और पुरुषों को हमेशा दाएं हाथ में ही कलावा बांधना चाहिए। लेकिन अगर आप एक शादी शुदा महिला हैं तो आप को उल्टे हाथ में या बाएं हाथ में कलावा बांधना चाहिए। बाएं हाथ में कलावा बंधवाना विवाहित महिलाओं (Kalava On Married women hands) के लिए शुभ होता है।
हाथ में कलावा बंधवाते समय आप को हमेशा अपने हाथ में दक्षिणा जरूर रखनी चाहिए। इस वाली मुट्ठी को आप को बंद रखना चाहिए। इसके अलावा एक हाथ को आप को अपने सिर के ऊपर भी रखना चाहिए।

- Advertisement -

Kanya Pooja- नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन के दौरान रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

कलावा बांधते समय आप को इस बात का जरूर खास ख्याल रखना होता है की कलावे को हाथ में 3 बार, 5 बार या फिर 7 बार ही घुमाना होता है। इसके साथ ही कुछ मंत्रों का भी जाप किया जा सकता है जैसे ॐ येन बधो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल, तेन त्वां मनुबधनामी रक्षमाचल माचल। इस मंत्र का जाप करना भी इस समय काफी शुभ माना जाता है।
अगर आप कलावे को हाथ से उठाना चाहते हैं तो ऐसा मंगलवार या शनिवार के दिन ही करें। कलावे को उतारने के बाद उसे फेंकना नहीं चाहिए बल्कि पानी में प्रवाहित कर दें या फिर किसी पीपल के पेड़ के नीचे रख कर आ जाएं।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link