Kanya Pooja- नवरात्रि के दौरान कन्या पूजन के दौरान रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
2 Min Read

Kanya Pooja- नवरात्रि के आखिरी दिन जब व्रत खोलने का समय आता है तो उससे पहले पूजा करने के बाद कन्या पूजन होता है। ऐसा माना जाता है की कन्या माता रानी का ही रूप होती हैं और उन्हें भोजन करवाना मतलब माता रानी को ही भोग लगाना है। इसलिए आप को अपना व्रत खोलने से पहले कन्याओं का पूजन करना चाहिए और उन्हें भोजन करवाना चाहिए। इसके बाद ही आप की पूजा संपूर्ण मानी जाती है। ऐसा करने से आप के घर में सुख समृद्धि आती है और धन संपदा का आशीर्वाद आप को प्राप्त होता है। आइए जान लेते हैं कन्या पूजन के दौरान आप को किन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

- Advertisement -

9 दिन नवरात्रि पूजा का पूर्ण फल पाने के लिए इस तरह उठाएं कलश और नारियल- After Navratri

इन बातों का रखें कन्या पूजन के दौरान ध्यान

- Advertisement -

कन्याओं को बड़े ही प्यार से आप को अपने घर में आमंत्रित करना चाहिए। उनके घर में आने के बाद आप को अच्छे से अपने पूरे परिवार के साथ कन्याओं का स्वागत करना चाहिए।
घर में साफ सुथरी जगह पर बिठा कर कन्याओं के पैर धोए। इसके बाद आप को सभी कन्याओं के माथे पर अक्षत, फूल और कुमकुम लगाना चाहिए।
मां दुर्गा का मन में ध्यान करें और सभी कन्याओं को घर में बनाया हुआ भोजन करवाएं। भोजन करवाने के बाद आप को उनके जाते समय कुछ पैसे और जो भी आपसे संभव हो ऐसा उपहार देना चाहिए।
उनके जाते समय आप उन्हें प्रसाद भी दे सकते हैं। जाते समय उनके पैर छुए और उनसे आशीर्वाद मांगें। मां दुर्गा का ध्यान लगाते हुए अगर कोई गलती हो गई हो तो क्षमा मांगे। ऐसा करने पर आप की पूजा संपूर्ण होती है और आप इसके बाद अपना व्रत खोल कर खाना खा सकते हैं।
कन्या पूजन करने से आप को उपवास का फल मिलता है और मां दुर्गा भी आप से काफी प्रसन्न होती हैं इसलिए यह प्रक्रिया करने में जरा सा भी न हिचकेँ।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link