गर्मी में मजदूरों के लिए बड़ा फैसला, मजदूरों को 12 से 3 बजे तक छुट्टी, मजदूरी मिलेगी पूरी

Labour Workers In Summer: भारत में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान, दिल्ली जैसे राज्य में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक जा पुहंचा है। ऐसे में सोचिए धूप में मजदूरों का क्या हाल हो रहा होगा? इसलिए मजदूरों को गर्मी में दोपहर 12 से 3 बजे तक छुट्टी मिलेगी। इसके लिए किसी भी तरह से मजदूरी या उनकी सैलरी से कटौती नहीं की जाएगी। (Labour Workers In Summer Delhi LG VK Saxena Order Labour Workers Will Not Work From 12 To 3 afternoon)

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
3 Min Read

Labour Workers In Summer: भारत में इस बार भीषण गर्मी पड़ रही है। राजस्थान, दिल्ली जैसे राज्य में तापमान 50 डिग्री सेल्सियस तक जा पुहंचा है। ऐसे में सोचिए धूप में मजदूरों का क्या हाल हो रहा होगा? इस भयंकर गर्मी में मजदूरों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। इससे मजदूरों को काफी हद तक राहत मिल सकती है। अब मजदूरों को गर्मी में दोपहर 12 से 3 बजे तक छुट्टी मिलेगी। इसके लिए किसी भी तरह से मजदूरी या उनकी सैलरी से कटौती नहीं की जाएगी। साथ ही वर्क साइट पर मजदूरों के लिए गर्मी से बचाने के तमाम चीजों की व्यवस्था होगी।

- Advertisement -

बुधवार को दिल्ली के एलजी ने ये फैसला सुनाया है। दिल्ली के LG वीके सक्सेना के निर्देश के मुताबिक श्रमिकों के लिये दोपहर 12-3 बजे तक सवेतन छुट्टी रखना अनिवार्य है। इसके अलावा निर्माण स्थल पर श्रमिकों के लिये पर्याप्त पानी और नारियल पानी भी रखना है।

ये पढ़ें- Rajasthan Heatwave: इतनी गर्मी, ‘जल’ गया थर्मामीटर, राजस्थान का ये गांव 55 डिग्री पर तप रहा है, बेहाल हुए लोग

- Advertisement -

AAP सरकार को दिल्ली LG की फटकार?

दिल्ली एलजी ने ये निर्देश देते हुए कहा कि इसका पालन करना अनिवार्य है। साथ ही दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने मौजूदा सरकार की आलोचना भी की। उनका कहना है कि सरकार ने मजदूरों को ध्यान में नहीं रखा जबकि राज्य में भीषण गर्मी पड़ रही है।

ये भी पढ़ें- Sikar Weather Update: सावधान! सीकर में लू का रेड अलर्ट, जानिए कब तक गर्मी से मिल सकती है राहत

- Advertisement -

दिल्ली का तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा (Delhi Temperature Today)

इन दिनों दिल्ली में जमकर गर्मी पड़ रही है। कल मंगलवार को नरेला और बवाना क्षेत्र स्थित मुंगेशपुर में अधिकतम तापमान 49.9 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग की मानें तो यह दिल्ली के किसी भी क्षेत्र में दर्ज किया गया अब तक का रिकॉर्ड सर्वाधिक तापमान है। वहीं राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 45.8 डिग्री दर्ज दिया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। अगर चार वर्षों के साथ इस तापमान की तुलना की जाए तो ये सबसे अधिक है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link