Changes from Today: टोल टैक्स, इंश्योरेंस पॉलिसी से जुड़े नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, नई कार खरीदना भी हुआ महंगा

Changes from Today: आज से नया वित्तीय वर्ष 2024-25 (Financial Year 2024 25) शुरु हो चुका है। इस बार एक अप्रैल 2024 (Rules Changes From 1 April 2024) के शुरु होते ही टोल, इंश्योरेंस पॉलिसी, डेबिट व क्रेडिट कार्ड समेत कई नियमों में बड़े बदलाव हुए हैं, जोकि आपको जानना बेहद जरूरी है। Changes from Today Toll rate hike in rajasthan NPS Insurance rules changes from april 2024 car price also hike

Rupali kumawat
Written by:
Rupali kumawat - Sub Editor
5 Min Read

Changes from Today: आज से नया वित्तीय वर्ष 2024-25 (Financial Year 2024 25) शुरु हो चुका है। हर साल नये वित्तीय वर्ष के आगमन के साथ ही रोजमर्रा से जुड़ी चीजों के नियमों में बदलाव देखने को मिलता है। जिसका असर सीधा आम आदमी की जेब पर पड़ता है। इस बार एक अप्रैल 2024 (Rules Changes From 1 April 2024) के शुरु होते ही टोल, इंश्योरेंस पॉलिसी, डेबिट व क्रेडिट कार्ड समेत कई नियमों में बड़े बदलाव हुए हैं, जोकि आपको जानना बेहद जरूरी है। तो चलिए जानते हैं आज से कौन कौनसे नियम बदल गए हैं।

- Advertisement -

1. ऑफलाइन ITR फाइलिंग की शुरुआत

आयकर के लिए दो प्रकार दो प्रणालियां हैं, ओल्ड टैक्स रीजीम और न्यू टैक्स रीजीम। जिनमें से अभी तक अगर आपने कोई तरीका नहीं चुना है तो अब आप केवल नई कर व्यवस्था से ही टैक्स भर पाएंगे और इसके साथ ही आयकर विभाग ने ऑफलाइन आईटीआर भरने के लिए फॉर्म 1 और फॉर्म 4 जारी किये हैं।

Traffic Police Rules: आपकी गाड़ी को हाथ भी नहीं लगाएगी ट्रैफिक पुलिस, बस याद रखें ये जरूरी बातें

- Advertisement -

2. डेबिट कार्ड एवं क्रेडिट कार्ड के नियमों में परिवर्तन (Debit Credit Card New Rules)

आज से डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड के नियमों में भी बड़ा बदलाव हुआ है। SBI ने अपने क्रेडिट कार्ड एवं डेबिट कार्ड के मेंटेनेंस चार्ज में संशोधन किया है। अभी तक क्लासिक सिल्वर और ग्लोबल डेबिट कार्ड के मेंटेनेंस चार्ज जो अभी तक 125 रुपए थे, अब उसे बढ़ाकर ₹200 कर दिया गया है। इसी तरह युवा गोल्ड कोंबो जैसे डेबिट कार्ड का मूल्य भी 175 रुपए से बढ़कर ₹200 कर दिया गया है। प्लैटिनम कार्ड का चार्ज जो 250 रुपए था, अब उसे बढ़ाकर 325 रुपए कर दिया गया है।

3. नेशनल पेंशन स्कीम में बदलाव (NPS Rules Changes)

एनपीएस मतलब नेशनल पेंशन स्कीम के तहत अब सत्यापन दो बार होगा। इसकी वजह है लगातार बढ़ते साइबर फ्रॉड के मामले। इसके लिए जो सत्यापन होगा वह आधार सत्यापन एवं आपकी मोबाइल के ऊपर ओटीपी से होगा। अगर आपके आसपास में कोई NPS निवेशक है, तो उन्हें यह जानकारी आवश्यक रूप से दें।

- Advertisement -

4. ICICI बैंक के निशुल्क लाउंज नियमों में बदलाव

अगर आप ICICI बैंक का कार्ड यूज करते हैं तो यह नियम आपको जानना चाहिए। दरअसल, बैंक ने एयरपोर्ट पर फ्री लाउंज सेवा में बदलाव किया है। जिसके केवल उन ग्राहकों को फ्री लाउंज की सुविधा दी जाएगी, जो कम ₹35000 खर्च करेंगे।

5. आज से महंगी हो गई गाड़ी (Car Price hike)

अगर आप गाड़ी खरीदने जा रहे हैं इसमें भी अगर किआ मोटर्स की गाड़ी लेने की सोच रहे हैं तो आज से किया मोटर्स ने अपना मूल्य बढ़ाने का निर्णय लिया है। जिसका बढ़ोतरी मूल्य 3% तक है।

- Advertisement -

Election Knowledge: वोटर लिस्ट में अपना नाम कैसे चेक करें? चुनाव आयोग घर बैठे देता है ये सुविधा

6. इंश्योरेंस पॉलिसी के नए नियम (Insurance Policy Rules)

नए नियमों के तहत यदि पॉलिसी होल्डर तीन साल के भीतर पॉलिसी सरेंडर करता है तो सरेंडर वैल्यू समान या कम होगी, वहीं चौथे और सातवें साल के बीच इंश्योरेंस को सरेंडर करते हैं तो सरेंडर वैल्यू अधिक हो जाएगी।

- Advertisement -

7. सीकर से जयपुर की यात्रा होगी महंगी (Jaipur to Sikar Toll Rate)

राजस्थान में एक अप्रैल से कई टोल प्लाजा पर टोल दरों में बदलाव किया गया है। जयपुर से सीकर के बीच पड़ने वाले टाटियावास टोल प्लाजा पर आज से नई दर लागू हो गई है। ऐसे में इस टोल नाके से गुजरने वाले वाहन चालकों को अधिक टोल चुकाना होगा। बता दें कि नये टोल रेट के बाद अब 10 रुपये से लेकर 30 रुपये तक अधिक टोल टैक्स देना होगा।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Avatar photo
Sub Editor
Follow:
रुपाली कुमावत पिछले कई वर्षों से लेखन क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनको हिंदी कविताएं, कहानियां लिखने के अलावा ब्रेकिंग, लेटेस्ट व ट्रेंडिंग न्यूज स्टोरी कवर करने में रुचि हैं। उन्होंने राजस्थान यूनिवर्सिटी से BADM में M.Com किया हैं एवं पंडित दीनदयाल शेखावाटी यूनिवर्सिटी से family law में LL.M किया हैं। रुपाली कुमावत के लेख Focus her life, (राजस्थान पत्रिका), सीकर पत्रिका, https://foucs24news.com, खबर लाइव पटना जैसे मीडिया संस्थानों में छप चुके हैं। फिलहाल रुपाली कुमावत 89.6 एफएम सीकर में बतौर न्यूज कंटेंट राइटर अपनी सेवाएं दे रही हैं।
News in Image Share Link