Homeopathy Day 2025: होम्योपैथी से बांझपन का प्राकृतिक इलाज संभव- डॉ. अमित माथुर

Homeopathy day 2025: 10 अप्रैल को होम्योपैथिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर सीकर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमित माथुर ने बांझपन (इनफर्टिलिटी) के इलाज में होम्योपैथी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Homeopathy day 2025: 10 अप्रैल को होम्योपैथिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर सीकर के प्रसिद्ध होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. अमित माथुर ने बांझपन (इनफर्टिलिटी) के इलाज में होम्योपैथी की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि होम्योपैथी न सिर्फ लक्षणों को दूर करती है, बल्कि बीमारी की जड़ तक जाकर समस्या का समाधान करती है। यह पद्धति रोगी के शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य को संतुलित करने पर केंद्रित होती है।

- Advertisement -

बांझपन के मामले में होम्योपैथिक उपचार की सफलता दर लगभग 60-70% है। डॉ. माथुर के अनुसार, इस पद्धति में हर मरीज का अलग से विस्तृत केस स्टडी किया जाता है, जिसमें उसकी पूरी मेडिकल हिस्ट्री, जीवनशैली और मानसिक स्थिति को समझा जाता है। इसके बाद व्यक्ति विशेष के लिए अलग दवा और डोज तय की जाती है।

होम्योपैथी बांझपन के विभिन्न कारणों जैसे हार्मोनल असंतुलन, पीसीओएस, अनियमित मासिक धर्म, कम स्पर्म काउंट या तनाव आदि का प्रभावी ढंग से इलाज करती है। डॉ. माथुर ने अपने 15 साल के अनुभव में कई ऐसे मामले देखे हैं, जहां पारंपरिक इलाज से निराश दंपत्ति को होम्योपैथी से सफलता मिली।

- Advertisement -

हालांकि, डॉ. माथुर का कहना है कि होम्योपैथिक इलाज में समय लगता है और मरीज को धैर्य रखने की आवश्यकता होती है। उन्होंने युवा दंपत्तियों से अपील की है कि वे बांझपन जैसी समस्या को छुपाएं नहीं और समय रहते किसी विशेषज्ञ से सलाह लें। होम्योपैथिक चिकित्सा दिवस के अवसर पर डॉ. माथुर का संदेश है – “प्रकृति में हर समस्या का समाधान मौजूद है, बस जरूरत है तो सही दिशा में प्रयास करने की।”

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -