Holi Colour Remove Tips: रंगों का त्योहार होली (Holi 2024) हर वर्ष बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग रंगों में सरोबर रहते हैं और खूब मस्ती धमाल के साथ होली खेलते हैं। होली के बाद सबसे बड़ी दिक्कत कलर उतारने में आती है। कुछ रंग इतने पक्के होते हैं कि कई दिनों तक साफ नहीं होते। इस वजह से बहुत से लोग रंग से होली खेलने से बचते हैं। लेकिन, आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे, जिसे अपनाकर आप आसानी से रंग उतार सकते हैं। तो चलिए जानते हैं होली पर रंग उतारने के बेस्ट तरीके।
होली के रंग को उतारने के लिए इन बातों का रखें ध्यान (Best Way to Remove Holi Colour Tricks)
अगर होली खेलते हुए कुछ बातों का हम ध्यान रखें तो हम आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। जैसे सबसे पहले कोशिश ये करें कि आप हर्बल ग़ुलाल से होली खेलें, ताकि वो आपकी स्किन को किसी प्रकार का नुकसान ना पहुँचाये। इसके लिये अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों से पहले ही रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
यह भी जरूर पढ़ें...
Rajasthan Weather Update: दौसा-सीकर में ठंड बढ़ी, 27 अक्टूबर को आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें खास सूचना
होली पर इन आसान टिप्स से चुटकियों में उतर जाएगा कलर (How to remove Holi colors)
- होली से एक दिन पहले ही शरीर पर विशेषकर हाथ, चेहरे व बालों पर सरसों के तेल की मालिश कर लें। क्योंकि, रंग ऑयल के ऊपर कम चढ़ता है और निकल भी आसानी से जाता है।
- अगर आपको सरसों का तेल पसंद नहीं है, तो आप नारियल का तेल या कोई लोशन लगा सकते हैं।
- होली के दिन पूरे आस्तीन के कपडे पहने, ताकि स्किन तक रंग कम पहुंचे।
- नाख़ून भी केमिकल रंगों के प्रयोग के कारण कमजोर हो सकते हैं, तो आप नाखून काट लें और उन पर भी तेल या लोशन लगा लें।
- नहाने के बाद शरीर पर तेल या लोशन लगाना ना भूलें।
- अगर आंखों मे रंग चला गया है तो, तुरंत पानी से आंखे धोयें एवं गुलाब जल डालें। होली के दिन वैसे भी बार-बार आंखे धोनी चाहिये।
- होली खेलने से पूर्व मुल्तानी मिटटी भिगो दें एवं होली खेलने पश्चात उस लेप को शरीर पर लगा लें एवं सूखने पर धो लें, ताकि रंग आसानी से निकल जाएं।
- बेसन, मीठा तेल और मलाई इन तीनों में गुलाब जल डालकर मिला लें और गाढा सा पेस्ट बना लें, इस पेस्ट को चेहरे और हाथ-पांव पर लगायें और सूखने के बाद हाथ से मसलकर निकाल लें, इससे त्वचा पर लगा रंग उतर जायेगा।
- रंगों का प्रभाव कम करने के लिये शरीर पर सनस्क्रीन का भी प्रयोग कर सकते हैं।
- बालों को बांध लें, ताकि रंग बालों के बहुत अंदर तक नहीं जा पाये।
- होठों को किसी भी प्रकार की एलर्जी से बचाने के लिए होली खेलने से पहले यादे से लिप बाम जरूर लगा लें।
- होली उमंग और उल्लास का त्यौहार है इसे जरूर खेलें पर उपरोक्त सावधानी को ध्यान में रखते हुए।
Holi 2024: होली से पहले घर से निकाल दें ये 6 चीजें, जीवन में बनी रहेगी खुशहाली
Want a Website like this?
Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert






