पर्यटन पर 5 हजार करोड़… बजट में सीकर के लिए हुई बड़ी घोषणा, झूम उठेंगे खाटूश्यामजी के भक्त- Khatu Shyam Corridor

Khatu Shyam Corridor: आज राजस्थान का बजट पेश किया जा रहा है। भजलाल की सरकार अपना पहला बजट पेश कर रही है। इस बजट में सीकर के लिए बड़ी घोषणा की गई है। इससे सीकर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

Ravi Kumar
Written by:
Ravi Kumar - News Editor (Consultant)
2 Min Read

Khatu Shyam Corridor: आज राजस्थान का बजट पेश किया जा रहा है। भजलाल की सरकार अपना पहला बजट पेश कर रही है। इस बजट में सीकर के लिए बड़ी घोषणा की गई है। इससे सीकर के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

- Advertisement -

पर्यटन विकास के लिए 5 हजार करोड़ का ऐलान

दीया कुमारी ने कहा कि राजस्थान के हर जिले की पहचान है। उसके हिसाब से ही जिले का विकास किया जा सकता है। हर जिले की क्षमता को पहचानकर काम करना होगा। साथ ही उन्होंने पर्यटन पर जोर देते हुए कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास को बढ़ावा देने के लिए नई पॉलिसी लाई जाएगी। राजस्थान पर्यटन विकास बोर्ड का गठन करते हुए राजस्थान टूरिज्म इन्फ्रास्ट्रक्बर फंड बनाकर 5000 करोड़ की घोषणा की गई।

काशी विश्वनाथ की तरह बनेगा खाटूश्याम कॉरिडोर

भजनलाल शर्मा की सरकार धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने पर भी जोर दे रही है। इसलिए काशी विश्वनाथ की तर्ज पर खाटूश्याम कॉरिडोर बनाने की घोषणा की। इसके लिए 100 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इससे सीकर में धार्मिक पर्यटन और तेजी से बढ़ सकता है।

- Advertisement -

Read Also- लंदन में पढ़ाई से लेकर करोड़ों की संपत्ति तक, जानिए राजस्थान की वित्त मंत्री दीया कुमारी के बारे में खास बातें- Diya Kumari

बता दें, वित्त मंत्री और उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आज बजट पेश किया। इस दौरान हर वर्ग का खासकर ध्यान रखा गया। साथ ही पीएम मोदी के ड्रीम को ध्यान में रखकर बजट को तैयार किया गया। महिलाओं, दिव्यांगों आदि के लिए कई मुफ्त की चीजों की घोषणा भी की गई है। ये भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली सरकार का पहला बजट है।

- Advertisement -

विधानसभा में पहली बार बजट पेश करतीं दीया कुमारी

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
News in Image Share Link