Rajasthan School Closed: स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, राजस्थान में लगातार दो दिन स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद

Rajasthan School Closed: राजस्थान में एक बार फिर स्कूल और कॉलेज दो दिन लगातार बंद (School Closed In Rajasthan) रहने वाले हैं। इस लंबी छुट्टी से स्टूडेंट्स काफी खुश होंगे।

Fm logo new 2025 dark
Written by:
Rajasthan Desk - News
2 Min Read

Rajasthan School Closed: राजस्थान में एक बार फिर स्कूल और कॉलेज दो दिन लगातार बंद (School Closed In Rajasthan) रहने वाले हैं। इस लंबी छुट्टी से स्टूडेंट्स काफी खुश होंगे।

- Advertisement -

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, राजस्थान में दो दिन तक स्कूल कॉलेज बंद रहने वाले हैं। इसकी तारीख भी सामने आई है। अगस्त में ये तीसरी छुट्टी होगी। क्योंकि, 21 अगस्त को भारत बंद के कारण स्कूल व कॉलेजों को बंद रखा गया था। अब फिर दो दिन दिन की छुट्टी है।

राजस्थान में दो दिन स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे

अब आप ये जान लें कि दो दिन तक पूरे राज्य के स्कूल और कॉलेज क्यों बंद रहने वाले हैं। 25 और 26 अगस्त को राजस्थान के स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। इन दो दिन लगातार छुट्टी मिलने वाली है। दरअसल, 25 अगस्त को रविवार है और 26 अगस्त सोमवार को जन्माष्टमी है। इसलिए दो दिन लगातार छुट्टी रहेगी।

- Advertisement -

बैंकों में भी हो सकती है छुट्टी

राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा जारी शिविरा पंचाग में जन्माष्टमी की छुट्टी का जिक्र है। जन्माष्टमी पर राज्य के सरकारी स्कूल और कॉलेज इस मौके पर बंद रहेंगे। ना केवल स्कूल और कॉलेज बल्कि बैंक व अन्य सरकारी कार्यालयों में भी छुट्टी हो सकती है। क्योंकि, जन्माष्टमी के मौके पर कई राज्यों में बैंक आदि बंद रहते हैं।

पढ़िए जरूरी खबर- Rajasthan Rain Alert: फिर भयंकर बारिश, नोट कर लें ये तारीख, मौसम विभाग ने किया अलर्ट

- Advertisement -

शिविरा पंचाग में दी गई जानकारी के मुताबिक, अगस्त महीने में स्कूल की कुल 8 छुट्टियां आधिकारिक तौर पर घोषित हैं। जिसमें 4 छुट्टियां रविवार की और 4 छुट्टियां त्योहारों की वजह से घोषित हुई हैं। इस तरह से कुल आठ छुट्टियां इस माह में हो रही हैं।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Follow:
89.6 एफएम सीकर की समर्पित संपादकीय टीम है, जो राजस्थान, सीकर और शेखावाटी क्षेत्र की ताजा, सटीक और निष्पक्ष खबरें पाठकों तक पहुंचाने का काम करती है। इस डेस्क में अनुभवी पत्रकार, फील्ड रिपोर्टर, कंटेंट एडिटर और ग्राउंड कॉरेस्पोंडेंट शामिल हैं, जो सीकर जिले, झुंझुनू, नीम का थाना, खाटूश्याम जी और आसपास के 100 से अधिक गांवों की खबरों को कवर करते हैं। राजस्थान डेस्क पर प्रकाशित हर खबर एडिटोरियल पॉलिसी के अनुसार कई स्तरों पर तथ्य-जांच के बाद प्रकाशित की जाती है। हम राजनीति, कानून-व्यवस्था, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, धर्म-संस्कृति और स्थानीय विकास जैसे सभी विषयों को प्रमुखता से कवर करते हैं। 89.6 एफएम सीकर, शहर की धड़कन।
°C | °F
📍 Detect Location
Loading weather...
Powered By FM Sikar

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -