Holi 2024- होली में कौन से तेल का दिया जलाना चाहिए?

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Holi 2024-फाल्गुन के महीने में पूर्णिमा के दिन ही होलिका दहन का त्यौहार मनाया जाता है और उससे अगले दिन रंगों वाली होली मनाई जाती है। होली के दिन श्री कृष्ण और राधा की पूजा की जाती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार होली के दिन दुलहंडी खेलने से पहले दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे आप को कई सारे लाभ मिल सकते हैं। इस बात का आप को विशेष ध्यान रखना चाहिए की कौन से तेल का दिया जलाना चाहिए। आइए ज्योतिषी से जानते हैं की आप को होली के दिन कौन से तेल का दिया जलाना चाहिए।

- Advertisement -

Holi Festival 2024- इस साल होली मनेगी इन 4 शुभ योगों से

होली के दिन कौन से तेल का प्रयोग दिया जलाने के लिए करना चाहिए?

- Advertisement -

इस दिन चौमुखी दिया जलाना शुभ होता है। यह दिया चार मुखों वाला होता है। इसमें चारों ओर बाती का मुंह होता है। इसका अर्थ होता है की इस दिए को जलाने से चारों ओर रोशनी फैलती है। अगर आप तिल के तेल का दिया जलाते हैं तो यह काफी अच्छा माना जाता है। वैसे तो आप सरसों के तेल का दिया भी जला सकते हैं लेकिन तिल के तेल का विशेष महत्त्व होता है।
तिल के तेल का दिया जलाने से घर में सुख समृद्धि का वास होता है। इससे घर में फैली हुई नेगेटिविटी दूर होती है और त्यौहार के दिन आप के पितरों का भी आशीर्वाद आप को प्राप्त होता है। तिल का संबंध पितरों से होता है। पितृ ऐसा करने से खुश हो कर आप पर कृपा बरसाते हैं।
तिल के तेल का दिया जलाने से ग्रह दोषों से भी आप को मुक्ति मिलती है। इससे आप के ग्रह न केवल शांत होंगे बल्कि आज तक रुके हुए काम भी पूरे होने लगते हैं। आप होली के दिन यह दिया केवल अपने इष्ट देव के सामने ही नहीं बल्कि पीपल के पेड़ के नीचे भी जला कर रख सकते हैं। इससे आप को धन धान्य का लाभ मिलता है और सारे देवी देवताओं की कृपा आप पर बनी रहती है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link