Holika Dahan-धन की कमी से बचने के लिए होली के दिन तुलसी से करें यह उपाय

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Holika Dahan- होलिका दहन का दिन काफी शुभ माना जाता है। इस दिन सकारात्मक और नकारात्मक दोनों तरह की ऊर्जाएं ही वातावरण में रहती हैं और आप इस दिन अगर कोई उपाय करते हैं तो उनके सफल होने की संभावना बहुत अधिक बढ़ जाती है। इसलिए अगर आप धन की कमी से परेशान हैं तो आप को होली के दिन तुलसी से कुछ ऐसे उपाय करने चाहिए जिनसे आप की धन की कमी हमेशा के लिए दूर हो जायेगी। होलिका दहन इस साल 24 मार्च को है। आइए जानते हैं आप कौन से तुलसी के उपाय से अपनी धन की कमी को दूर कर सकते हैं।

- Advertisement -

तुलसी की मंजरी का उपाय

होली वाले दिन आप को तुलसी की मंजरी को एक लाल कपड़े में बांध लेना चाहिए। अब इस लाल कपड़े को तिजोरी में रख दें। इस उपाय को करने से धन में लाभ होने की संभावना होती है और आर्थिक समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

- Advertisement -

Holika Dahan – इन लोगों को भूल कर भी नहीं देखना चाहिए होलिका दहन, आगे जा कर आएंगी परेशानियां

तुलसी के पत्ते से करें यह उपाय

- Advertisement -

होली के दिन आप को मां लक्ष्मी की पूजा जरूर करनी चाहिए। पूजा करने के बाद आप को मां लक्ष्मी को तुलसी का पत्ता जरूर चढ़ाना चाहिए। इससे मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती हैं और आप पर कृपा बरसाती है। मां लक्ष्मी को धन की देवी माना जाता है।

तुलसी के जल का उपाय

- Advertisement -

तांबे के एक बर्तन में आप को जल ले लेना चाहिए और इस पानी में कुछ देर के लिए तुलसी को मिला कर ऐसे ही छोड़ दें। इसे ढंक कर रख दें। थोड़ी देर के बार तुलसी निकाल लें और जल का छिड़काव सारे घर में कर दें। इससे घर से नकारात्मकता दूर होती है।

तुलसी के पौधे का उपाय

- Advertisement -

होली वाले दिन आप को तुलसी के पौधे में लाल या फिर पीले रंग का गुलाल अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से मां तुलसी की कृपा आप पर बनी रहेगी। इससे आप के सब ग्रह और वास्तु दोष दूर होने में मदद मिलेगी।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link