Ad image
सीकर का मौसम

Newlywed First Holi-नव विवाहिता पहली होली अपने मायके में क्यों मनाती है?

- Advertisement -
सीकर का मौसम
Monika Agarwal
Written by: Monika Agarwal - Freelance Writer

Newlywed First Holi-होली रंगों का त्यौहार होता है और सब लोग इसे खेलने के लिए खूब उत्साहित रहते हैं। आपने एक बात को नोटिस किया होगा की जिस लड़की की नई नई शादी होती है वह अपनी पहली होली अपने मायके में ही गुजारती है। वह पहली होली कभी भी अपने ससुराल में नहीं मनाती। लेकिन ऐसा क्यों होता है? इसके पीछे क्या कारण है। दरअसल इसके पीछे कुछ कारण होते हैं इसलिए ही ऐसा किया जाता है जिनके बारे में आज हम जानने वाले हैं। इस बार की होली 24 मार्च को मनाई जा रही है और दुलहंडी 25 मार्च को मनाई जा रही है। आइए जानते हैं नव विवाहिता का पहली होली (Newlywed First Holi ) अपने घर में मनाने के पीछे का कारण।

यह है इसके पीछे का कारण (Causes o Newlywed First Holi at Her home)

ऐसा माना जाता है की कभी भी होली को जलते हुए सास और बहू को इकठ्ठे नहीं देखना चाहिए। इससे सास और बहू के बीच का रिश्ता और ज्यादा खराब होने लगता है और दोनों के बीच खटास आने लगती है। पहली होली को नव विवाहित जोड़े को लड़की के मायके में खेलना चाहिए। ऐसा करने से दोनों के बीच और अधिक प्यार बढ़ता है। ऐसा करना शुभ माना जाता है और उनकी संतान भी स्वस्थ और भाग्यशाली होती है। इससे दोनों घर के बीच का रिश्ता भी अच्छा बनता है। केवल लड़की को ही नहीं बल्कि उसके पति को भी अपनी पत्नी के मायके जा कर ही पहली होली खेलनी चाहिए।

यह भी जरूर पढ़ें...

Holika Dahan-अपनी किस्मत को बदलने के लिए होलिका दहन की रात को जरूर आजमाएं लौंग के यह टोटके

यह भी है एक और कारण (Other Reasons for Newlywed First Holi At Her Home)

शादी के तुरंत बाद दुल्हन अपने आप को होली जैसे खेलने वाले त्योहार के लिए सहज महसूस नहीं करती है। इसलिए पहली होली पर उसे अपने मायके भेज दिया जाता है ताकि अगले त्यौहार पर वह खुल कर अच्छे से खेल सके। गर्भवती महिलाओं को भी होली जलते हुए देखने से बचना चाहिए और होली की परिक्रमा भी नहीं करनी चाहिए। इन जरूरी बातों का आप को जरूर ध्यान रखना चाहिए।

हमें फॉलो करें
Share This Article
- Advertisement -
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
- Advertisement -

Latest News

Facebook

- Advertisement -
- Advertisement -

Contact Us

Ward No. 19, Raiji ka Kuwa, Near Palwas Road, Yojna Nagar, Kalwaria Kunj, Sikar, Rajasthan 332001

Email: [email protected]