शनि त्रयोदशी पर यह उपाय करने से मिलेगा कई मुश्किलों से छुटकारा- Shani Triyodshi

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Shani Triyodshi-शनि देव अगर आपसे प्रसन्न होते हैं तो आप को सभी समस्याओं से छुटकारा दिला देते हैं लेकिन अगर आपने गलत कर्म करके शनि देव को नाराज किया है तो यह आपकी तकलीफें काफी बढ़ा देते हैं। कुछ लोग शनि दोष से परेशान होते हैं। ऐसे लोगों को शनि त्रयोदशी का व्रत जरूर करना चाहिए। इस दिन शनि देव के साथ साथ भगवान शिव और मां पार्वती की भी पूजा होती है। इसके अलावा अगर आप यह व्रत करते हैं तो आपके जीवन में सुख शांति तो आयेगी ही साथ में आप की समस्याओं का भी निवारण होना शुरू हो जायेगा। यह व्रत 6 अप्रैल को आ रहा है। आइए जान लेते हैं इस व्रत के दिन आप को कौन कौन से उपाय करने चाहिए।

- Advertisement -

कब है शनि त्रयोदशी? जानें शुभ मुहूर्त

इस साल 6 अप्रैल को शनि त्रयोदशी मनाई जा रही है। तिथि की शुरुआत 6 अप्रैल को सुबह 10 बज कर 19 मिनट पर हो रही है और समापन अगले दिन 6 बज कर 53 मिनट पर होगा। पूजा का मुहूर्त 6 अप्रैल को शाम 6 बज कर 2 मिनट से लेकर 8 बज कर 21 मिनट तक रहेगा।

- Advertisement -

Chaitra Navratri 2024 : नवरात्रि पर घर में किस दिशा में स्थापित करनी चाहिए माता की चौकी

उपाय
इस दिन शनि देव (Shani Triyodshi) को काले तिल, नीला वस्त्र, सरसों का तेल अर्पित करना बेहद शुभ और लाभकारी रहता है। अगर आप की शनि साढ़े साती या शनि ढैया चल रही है तो इस व्रत को जरूर करें। यह व्रत बुरे प्रभावों को कम करने में लाभदायक है। इस दिन हनुमान जी की पूजा करना भी काफी शुभ होता है। अगर आप इस दिन हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं तो शनि देव काफी प्रसन्न होते हैं।
इस दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दिया रखना चाहिए। यह दिया आप को शाम के समय ही जलाना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में चल रही सभी समस्याएं खत्म होने में मदद मिलेंगी। (Shani Triyodshi) इस दिन गरीबों को भोजन और वस्त्र दान करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link