Shnkh Benefits-जानें शंख बजाने के लाभ

Monika Agarwal
Written by:
Monika Agarwal - Freelance Writer
3 Min Read

Shnkh Benefits-अधिकतर घरों में पूजा या हवन करने के दौरान शंख को बजाया जाता है। शंख बजाना हिंदू धर्म में काफी शुभ माना गया है। ऐसा माना जाता है की इस की आवाज सारे घर के माहौल को पवित्र कर देती है। इसे सुन कर आप का पूजा करने का मन करने लगता है। हर शुभ काम का समापन शंख बजा कर किया जाता है। शास्त्रों के अनुसार भी अगर आप पूजा करने के दौरान शंख बजाते हैं तो आप के घर में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा भी आप को कई सारे लाभ मिल सकते हैं। आइए जानते हैं शंख बजाने के लाभों के बारे में।

- Advertisement -

Shiv Puran: शिव पुराण की ये बातें जीवन में आएंगी बहुत काम

शंख बजाने के लाभ

  • ऐसा माना जाता है की शंख बजाने के दौरान आप के घर का या आस पास का माहौल काफी शुद्ध और पवित्र बन जाता है। ऐसा करने से आप के आस पास से नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है और वातावरण केवल शुद्ध रहता है।
  • शंख बजाने पर आने वाली ध्वनि आप को पूजा पाठ करने के लिए काफी प्रेरित कर सकती है।
  • अगर आप पूजा करने के दौरान शंख बजाते हैं तो आप अपनी मन चाही इच्छा पूरी हुई पा सकते हैं।
  • अगर आप रोजाना पूजा करने के दौरान शंख बजाते हैं तो इससे आप के दिमाग में केवल पॉजिटिव विचार ही आते हैं और आप के नकारत्मक विचार खत्म हो सकते हैं। साथ ही आप की ओवर थिंकिंग पर भी नियंत्रण लग सकता है।
  • वैज्ञानिकों के अनुसार शंख बजाने से आस पास मौजूद जीवाणु और कीटाणु नष्ट हो सकते हैं।
  • आप जान कर हैरान हो जाएंगे लेकिन शंख बजाने से आप को कुछ बीमारियों में भी लाभ मिल सकता है। ऐसा करने से आप को पथरी और पीलिया जैसी बीमारियां से राहत मिलने में आराम मिल सकता है।
  • भगवान विष्णु की पूजा करने के दौरान शंख बजाना काफी शुभ माना गया है लेकिन अगर आप शंकर भगवान की पूजा करते हैं तो इस दौरान शंख नहीं बजाना चाहिए।
  • आप को मंदिर में शंख को भगवान विष्णु की प्रतिमा के दाएं तरफ ही रखना चाहिए। घर की उत्तर या उत्तर पूर्व दिशा में शंख रखा जा सकता है।

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Monika Agarwal
Freelance Writer
Freelance Writer at FM Sikar.
News in Image Share Link