National Safety Week 2024: राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह क्या है? जानिये नेशनल सेफ्टी वीक का इतिहास और महत्व

Gullak Sharma
Written by:
Gullak Sharma - Sub Editor
4 Min Read

National Safety Week 2024: राष्ट्रीय सुरक्षा के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस 4 मार्च से एक सप्ताह के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जाता है। इस जागरूकता अभियान में नागरिकों को घर, दफ्तर, सड़क व परिवहन में सुरक्षित रहने के तरीकों की शिक्षा दी जाती है, ताकि आम नागरिक राष्ट्रीय सुरक्षा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे।

- Advertisement -

वर्ष 2024 के लिए भी राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन 4 मार्च से 10 मार्च तक किया जा रहा है। 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश में राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (नेशनल सेफ्टी काउंसिल) द्वारा करवाया जाता है। जो विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता पैदा करती है इन गतिविधियों में-

-सुरक्षा के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए स्कूल, कॉलेज में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाया जाता है। जैसे निबंध लेखन, पोस्टर, बैनर बनवाना आदि।
-विशेषज्ञो द्वारा सेमिनार का आयोजन किया जाता है।
-सुरक्षा उपकरणों के बारे में बढ़कर तथा उनके प्रदर्शनी लगाकर भी जागरूकता पैदा की जाती है।
-खेल, नुक्कड़ नाटक आदि द्वारा सुरक्षा के प्रति शिक्षा दी जाती हैं।

- Advertisement -

राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह- 2024 की थीम

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा 4 मार्च 2024 से राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। 2024 के लिए इसकी थीम-” ईएसजी उत्कृष्ट के लिए सुरक्षा नेतृत्व पर ध्यान केंद्रित करें।” उपरोक्त थीम में ईएसजी से तात्पर्य पर्यावरण(E), सामाजिक(S) और शासन(G) से है।

- Advertisement -

क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह?

हमारे जीवन में मानवता सर्वोपरि है। और किसी मनुष्य के जीवन की रक्षा करना सबसे बड़ा धर्म है। हम सुरक्षा के लिए स्वयं जिम्मेदार हैं। सुरक्षा की जिम्मेदारी फौजी, पुलिस, सिपाही और डॉक्टर की नहीं आम नागरिक की भी है। सर्वप्रथम हम स्वयं सुरक्षित रहेंगे तभी दूसरों के जीवन की रक्षा कर पाएंगे, जो मानवता का सबसे बड़ा कार्य है। राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह के माध्यम से परिषद का लक्ष्य विभिन्न प्रकार के दुर्घटनाओं की संख्या में कमी लाना है। सुरक्षा के प्रति जागरूकता देना है। दुर्घटना के समय किन तकनीक को अपनाया जाए, जानकारी देकर बड़े हादसों को टाला जा सकता है, तथा जान माल की हानि से बचा जा सकता है। इन्हीं पहलुओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह का आयोजन प्रतिवर्ष 4 मार्च से 10 मार्च तक किया जाता है।

- Advertisement -

राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का इतिहास

4 मार्च 1966 को भारत सरकार के श्रम रोजगार मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना की गई। इस निकाय का उद्देश्य सुरक्षा, स्वास्थ्य ,पर्यावरण (SHE) पर जागरूकता संबंधित कार्य करना है। राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की स्थापना दिवस पर 1972 से प्रतिवर्ष 4 मार्च को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। इससे पहले यह निकाय नेशनल सेफ्टी काउंसिल के रूप में गैर सरकारी में गैर लाभकारी संगठन के रूप में कार्य करता था, जिसे 1966 में मुंबई सोसाइटी एक्ट के अंतर्गत स्थापना की गई ।परिषद द्वारा सड़क सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य सुरक्षा, पर्यावरण सुरक्षा संबंधित मुद्दों पर सुरक्षा प्रोटोकॉल के बारे में जागरूकता बढ़ाने का कार्य करना है।

- Advertisement -

Want a Website like this?

Designed & Optimized by Naveen Parmuwal
Journalist | SEO | WordPress Expert

Contact Me
Share This Article
Gullak Sharma
Sub Editor
गुल्लक शर्मा शेखावाटी यूनिवर्सिटी से BSc में ग्रेजुएट किया हैं और वर्तमान में Civil Service की तैयारी कर रही हैं। उनको राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में साक्षात्कार देने का अनुभव प्राप्त हैं। Civil Service की तैयारी के दौरान अंतर्राष्ट्रीय संबंध, पॉलिटी, करंट में चर्चित मुद्दों के कॉन्सेप्ट का गहराई से अध्ययन किया है। गुल्लक शर्मा को सरकारी योजनाएं, पाॅलिटी, राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय मुद्दे और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर लिखने का अनुभव हैं। वर्तमान में 89.6 एफएम सीकर में राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय व पॉलिटिकल न्यूज का जिम्मा संभाल रही हैं।
News in Image Share Link